इंदौर के रावजी बाजार क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब लोगों को अचानक सांस लेने में तकलीफ हुई और आंखों में जलन होने लगी। लोग समझ नहीं पाए कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है। घटना रात दस बजे की है।
दरअसल, रावजी बाजार क्षेत्र में कबाड़ी की दुकान पर गैस का कोई पुराना सिलेंडर बिकने आया था। कबाड़ी ने जैसे ही गैस कटर से सिलेंडर काटा, उसमें बची जहरीली गैस बाहर निकल गई और आसपास के लोगों को भारी परेशानी होने लगी।
हालत यह हो गई कि लोग मुंह पर रुमाल बांधकर अपने घरों से बाहर निकल आए। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने दुकान पर फोम और पानी की बौछार कर गैस के प्रभाव को कम किया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
फिलहाल पुलिस कबाड़ी से पूछताछ कर रही है कि उसने यह सिलेंडर कहां से खरीदा था और उसमें कौन सी गैस भरी थी। इस गंभीर लापरवाही ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया था। एक घंटे की मशक्कत के बाद रहवासियों को राहत मिली। गैस के कारण सड़क से गुजर रहे वाहन चालकों को भी परेशानी हुई।





0 Comments