इंदौर में मौसम ने करवट बदली ओर बिजली चमकने के साथ बारिश शुरू

 


इंदौर में गुरुवार रात अचानक से मौसम ने करवट बदली ओर बिजली चमकने के साथ बारिश शुरू हो गई हालांकि इंदौर में हल्की बारिश हुई है, इनके पहले मौसम विभाग ने इंदौर,भोपाल और ग्वालियर समेत 33 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है, प्रदेश में कई जिल में बारिश और ओले गिरने से फसलों को नुकसान की संभावना बढ़ गई है, मौसम विभाग के अनुसार मार्च में पहली बार स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव है और यह सिस्टम प्रदेश भर में अगले 2 दिनों तक बना रहेगा ओर कई हिस्सों से गुजरेगा। वहीं 33 जिले में आंधी बारिश का अलर्ट भी बताया जा रहा है। इसके साथ मंडला ओर बालाघाट में बारिश ओर ओले गिरने की संभावना जताई गई है। जानकारी के अनुसार छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्णा और बैतूल जिले में ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। जबकि खरगोन में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत की जानकारी सामने आई है। उज्जैन और रतलाम समेत कई शहरों में बारिश दर्ज की गई है, जिससे तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल ओर मई में लू चलने के आसार जताए जा रहे है।



मध्यप्रदेश के उज्जैन में गुरुवार अचानक से मौसम ने करवट बदली ओर बिजली चमकने के साथ बारिश शुरू हो गई हालांकि उज्जैन में हल्की बारिश हुई है, इनके पहले मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर और ग्वालियर समेत 33 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सिवनी, मंडला और बालाघाट में ओले गिरने की चेतावनी है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले तीन दिन तक 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। बदलते मौसम के कारण कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और हल्की ठंडक महसूस हो रही है।

बैतूल जिले के मुलताई में बारिश के साथ ओले गिरे है, जिससे फसलों को नुकसान की आशंका जताई गई है। छिंदवाड़ा के पांढुर्णा जिले के ग्राम बुचनखापा में 35 मिनट तक तेज ओलावृष्टि और बारिश हुई। गेहूं की खड़ी फसल को भारी नुकसान पहुंचा, जबकि संतरे के बागानों में फल झड़ गए। वहीं खरगोन जिले के झिरन्या क्षेत्र के करानिया गांव में गुरुवार सुबह खेत पर काम कर रही 55 वर्षीय महिला उंदरीबाई पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों में धार के मांडू, छिंदवाड़ा और जबलपुर के भेड़ाघाट इलाके में आकाशीय बिजली चमकने और ओले गिरने की संभावना है। वहीं मैहर, रीवा, मुरैना, खरगोन, अलीराजपुर, रतलाम, इंदौर, झाबुआ, बड़वानी, उज्जैन समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 33 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है, वहीं रात में जबलपुर, धार और छिंदवाड़ा में ओले गिरने और बिजली चमकने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार 19 और 20 मार्च को असर सबसे ज्यादा रहेगा, जबकि 22 मार्च से मौसम साफ होने लगेगा।

Post a Comment

0 Comments