खंडवा | मध्य प्रदेश के खंडवा के सूरजकुंड वार्ड में रेलवे द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान 100 से अधिक मकान तोड़े जा चुके हैं, जिससे स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। इस बीच एक कथित वीडियो वायरल होने पर विवाद और बढ़ गया, जिसमें मूर्ति को कुएं में फेंकते हुए दिखाया गया। हिंदू संगठनों ने इसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताया और विरोध प्रदर्शन किया। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम में हंगामा करते हुए प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की मांग उठाई। महापौर ने पुनर्वास का आश्वासन दिया है, लेकिन स्थिति अब भी संवेदनशील बनी हुई है।