विधायक सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने जताया शोक मृतकों के परिजनों को दी दस दस हजार की प्राथमिक आर्थिक सहायता
अम्बाह से महेन्द्र सिंह
अम्बाह में आकासीय बिजली गिरने से आज कुछ देर पहले तीन लोगों की मौत हो गई मामला शहर के पोरसा रोड़ पर स्थित पटिया के फड़ का है जहां पर दोपहर दो बजे अचानक गिरी आसमानी बिजली की चपेट में आकर लोकेंद्र सिंह तोमर पिता बाबू सिंह तोमर निवासी गोले की गढ़ी उम्र 21 साल,धर्मवीर प्रजापति पिता भागीरथ प्रजापतिउम्र 20 सालनिवासी पूठा सहित पटिया के फड़ के संचालक रामबीर सिंह तोमर उर्फ फौजी निवासी एमएलडी कॉलोनी उम्र 60 वर्ष की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई घटना की जानकारी मिलते ही विधायक कमलेश जाटव, एसडीएम राजीव समाधिया,एसडीओपी अशोक सिंह जादौन ,टीआई रविंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने पीड़ित परिवारो को सांत्वना प्रदान की इस मौके पर प्राथमिक सहायता के तौर पर विधायक कमलेश जाटव द्वारा मृतकों के परिजनों को दस दस हजार की सहायता राशि भी उपलब्ध कराई गई
आकाशीय बिजली गिरने से मबेशी की मौत
खजूरी गांव में आज आकाशीय बिजली गिरने से किसान उम्मेद सिंह तोमर पुत्र राम बहादुर सिंह तोमर के यहां गाय और भैंस दोनों की मौत हो गई किसान उम्मेद सिंह ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से उनकी भैंस और गाय दोनों की मौत हो गई वह कुछ समझ पाते इससे पहले ही दोनों मवेशी बिजली की चपेट में आ गई और उनकी मौत हो गई





0 Comments