भोपाल | बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने नई कवायद शुरू की है। मंडल 10वीं-12वीं के पेपर अब ऑनलाइन ही भेजेगा। इसके लिंक स्कूल संचालकों को भेजे जाएंगे। परीक्षा केंद्रों पर कम्प्यूटर-प्रिंटर्स की मदद से इसकी कॉपी निकाली जाएगी। यही विद्यार्थियों को दी जाएगी। बोर्ड का दावा है कि इससे पर्चा लीक होने का खतरा खत्म हो जाएगा। इससे पुलिस की निगरानी में भोपाल से प्रश्न-पत्रों को भेजने का खर्च भी खत्म होगा। हालांकि यह इसी साल से लागू होगा या नहीं, फिलहाल साफ नहीं है।


0 Comments