नकली बैंक अधिकारी को किया गिरफ्तार, लोन दिलाने का दे रहा था झांसा

 


शहडोल। शहडोल जिले में बैंक अधिकारी बनकर दो शख्स लोन दिलाने का दावा करते थे। इसके बाद वह झांसा देकर रुपए ऐंठ लेते थे। पुलिस ने ऐसे दो नकली बैंक अधिकारियों को अरेस्ट किया है।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कोतवाली पुलिस ने स्टेट बैंक के फर्जी अधिकारी बनकर लोन दिलाने के नाम पर झांसा देने वाले दो आरोपी सुमित्रा दास और अनुज शुक्ला को गिरफ्तार किया गया। 

इन आरोपियों ने फरियादी आकाश जायवाल को रिण दिलाने के नाम पर 35 हजार रुपए ऐंठ लिए थे। पुलिस ने जांच के बाद इन दोनों आरोपियों को मंगलवार को अरेस्ट कर लिया।


Post a Comment

0 Comments