राजकुमार मंडी में इंदौर नगर निगम की कार्रवाई

 



INDORE : नगर निगम द्वारा काफी दिनों से राजकुमार मंडी के व्यापारियों को जगह छोड़ने के लिए कहा जा रहा था। मंगलवार सुबह अपर आयुक्त ने रीमूवल अमले के साथ यहां कार्रवाई की। 250 ठेले और गुमटियां हटवा दी गईं।



अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह और उनकी टीम ने राजकुमार मंडी में मंगलवार सुबह पहुंचकर कार्रवाई कराई। यहां से सड़क किनारे फुटपाथ पर रखी गुमटियों, ठेले और अन्य सामान को हटाया गया। इस दौरान नगर निगम ने कई सामान जब्त भी किया, जिसे निगम ने ट्रेंचिंग ग्राउंड व अन्य स्थानों पर भेजा है। अधिकारियों के मुताबिक यहां करीब 250 के करीब ठेले गुमटियां हटाए गए हैं। यहां सड़क पर बनी पक्की गुमटियों को बुल्डोजर चलाकर तोड़ा गया।






Post a Comment

0 Comments