अंबाह| इलाके के पूर्व विधायक सत्य प्रकाश सखबार ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर कहा है कि विधानसभा क्षेत्र अम्बाह, दिमनी , श्योपुर , ग्वालियर पूर्व , लश्कर , मेहगॉव , अटेर , गोहद , शिवपुरी , गुना , सीहोर , भोपाल , विदिशा , देवास , उज्जैन , इन्दौर एंव धार आदि इलाको मे सखवार समाज की अधिकाधिक संख्या निवासरत् है जबकि सखवार समाज के लोगों की अत्याधिक संख्या होने के बावजूद भी आज दिनांक तक सखवार समाज को अनुसूचित जाति की सूची में सम्मिलित नहीं किया गया है जो विचार करने योग्य विषय है ।
पूर्व विधायक ने प्रदेश के मुखिया से सखवार समाज को अनुसूचित जाति की सूची क्रमांक 14 में पंजीयन किये जाने का निवेदन किया है पूर्व विधायक ने पत्र में कहा है कि सखवार समाज का अनुसूचित जाति की सूची क्रमांक -14 में रजिस्ट्रेशन / पंजीयन न होने के कारण सखवार समाज के लोगों को चमार जाति का जाति प्रमाण पत्र बनवाना पड़ता है जबकि चमार शब्द आज के युवाओं के लिये नहीं वरन् समस्त सखवार समाज को घृणित / नीचा महशूस कराता है । इसलिए समस्त सखवार समाज की तरफ से मांग की जाती है कि सखवार समाज का अनुसूचित जाति अनुसूची क्रमांक -14 में रजिस्ट्रेशन किया जावे जिससे संपूर्ण सखवार समाज लाभान्वित हो सके|



1 Comments
सखवार तो राजपुत होते है
ReplyDelete