विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता का संदेश

रतलाम रेल मंडल में पौधारोपण, जागरूकता रैली निकाली


रतलाम रेल मंडल में पौधारोपण, जागरूकता रैली निकाली

रतलाम। पश्चिम रेलवे मंडल पर विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने जनजागरूकता रैली, पौधारोपण, नुक्कड़ नाटक, शपथ दिलाई गई। मंडल रेल प्रबंधक सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रतलाम रेलवे ग्राउंड में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण किया। साथ ही मंडल के स्टेशनों एवं रेलवे कॉलोनियों में भी  पौधारोपण किया गया। रतलाम रेलवे ग्राउंड में 50 से अधिक पेड़ लगाए गए। मंडल रेल प्रबंधक कुमार ने आग्रह किया कि कम से कम एक पेड़ को गोद लें और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी लें। 

रतलाम रेल मंडल में पौधारोपण, जागरूकता रैली निकाली


रतलाम रेलवे स्टेशन पर अपर मण्डल रेल प्रबंधक अशफ़ाक़ अहमद ने कर्मचारियों एवं अधिकारियों को पर्यावरण शपथ का पाठ करवाया। इसी प्रकार मंडल के अन्य स्टेशनों, कार्यालयों एवं कार्यशालाओं में भी कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षकन की शपथ ली। लोको केअर सेंटर रतलाम में शपथ के साथ पर्यावरण संरक्षण एवं पेड़-पौधों के महत्व को दर्शाते हुए नुक्कड़ नाटक का आयोजन हुआ।

सिविल डिफेंस टीम द्वारा रतलाम रेलवे स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक किया गया। रतलाम मंडल के पीआरओ खेमराज मीना ने कहा कि मंडल रेलवे चिकित्सालय में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक द्वारा मरीजों को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान बताए तथा 100 से अधिक जूट से निर्मित थैलों का वितरण किया गया।

Post a Comment

0 Comments