तलाश समाचार, इंदौर
मुसाखेड़ी स्थित आइडिया मल्टी के रहवासी पिछले करीब 12 वर्षों से ड्रेनेज की गंभीर समस्या से जूझ रहे थे। हर 8 दिन में ड्रेनेज का पानी मल्टी के आसपास की सड़कों पर भर जाता था, जिससे रहवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। नगर निगम में कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया था।
रहवासियों की इस लंबे समय से चली आ रही समस्या को गंभीरता से लेते हुए महेंद्र हर्डिया ने नई ड्रेनेज लाइन डालने का निर्णय लिया। विधानसभा क्रमांक 5, वार्ड 52, स्कीम नंबर 94 स्थित आइडिया कॉलोनी में ड्रेनेज लाइन नवीनीकरण कार्य के लिए विधिवत भूमि पूजन किया गया।
भूमि पूजन कार्यक्रम में विधायक महेंद्र हर्डिया के साथ शिवाजी मंडल अध्यक्ष उमेश मंगरोला, वार्ड अध्यक्ष मनोहर शर्मा, शिवाजी मंडल उपाध्यक्ष कैलाश भटूरिया, नीतू वर्मा, कंचन चौहान, लक्ष्मी कुमावत, निर्मला चौधरी, शोभा इंगले, संतोष राव, बेलिया आंटी एवं खुशहाल इंचुकर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
नई ड्रेनेज लाइन डाले जाने से आइडिया मल्टी के रहवासियों में खुशी का माहौल है और उन्होंने इस पहल के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया है।






0 Comments