भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में आज शुक्रवार को नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने घोषणा की, कि आने वाले तीन महीने के भीतर सरकार एक ऐसा सख्त कानून लाने जा रही है जिससे अवैध कालोनियां काटना असंभव हो जाएगा। इस कानून का मसौदा भी तैयार हो गया है। इसके अलावा उन्होंने सदन को यह भी बताया कि जो कॉलोनिया अवैध है उनमें से कौन सी वैध हो सकतीं हैं इसके लिए रास्ते निकाले जा रहे है। जिन कॉलोनियों को वैध नहीं किया सकता उन पर किस तरह का एक्शन हो इस पर भी विचार मंथन किया जा रहा है। मंत्री विजयवर्गीय ने विधानसभा में प्रशनकाल के दौरान विधायक रीति पाठक के सवाल के जवाब में उपरोक्त जानकारी दी।
विधायक रीति पाठक ने अपने पूरक प्रश्न में एक और सवाल पूछा कि सीधी विधानसभा क्षेत्र के बस स्टैंड को तौड़कर शॉपिंग कॉम्लेक्स बनाने के लिए दो साल पहले 7 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई थी, इसके निर्माण की बात तो छोड़िए अब तक टेंडर तक नहीं हुए और न ही निर्माण प्रक्रिया से जुड़ी कोई गतिविधि शुरु की गई है। इस पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जवाब देते हुए कहा है कि हमने संबंधित लोगों को नोटिस देकर कारण पूछा है। इसके साथ ही हला हवाली पर सरकार एक्शन लेने में भी देरी नहीं करेगी। उन्होंने विधायक को बताया कि चूंकि समय ज्यादा हो गया है इसलिए इस कॉम्पलेक्स की लागत भी बढ़ी है इसलिए 12 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। बहुत जल्द इसका काम शुरु हो जाएगा।



0 Comments