मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

 भोपाल। मध्यप्रदेश शासन ने शनिवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 62आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। आदेश के तहत राज्यभर में पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ करने और प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से यह बदलाव किए गए हैं।

इस फेरबदल में वरिष्ठ स्तर से लेकर जिला स्तर तक व्यापक बदलाव देखने को मिले हैं। रवि कुमार गुप्ता को विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) के साथ पुलिस अकादमी भौंरी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है,जबकि राजाबाबू सिंह को एडीजी रेल बनाया गया है।





वहीं डी.पी. गुप्ता को शिकायत एवं मानव अधिकार से हटाकर सामुदायिक पुलिसिंग सहित कई महत्वपूर्ण शाखाओं की जिम्मेदारी दी गई है।
इंदौर और भोपाल जैसे बड़े शहरों में भी अहम बदलाव हुए हैं। अमित सिंह को इंदौर में नई जिम्मेदारी दी गई है, वहीं शैलेन्द्र सिंह चौहान को भोपाल में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) बनाया गया है। मयंक अवस्थी को इंदौर में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिला स्तर पर भी कई एसपी बदले गए हैं। सागर, धार, शिवपुरी, रीवा, मुरैना, छतरपुर, खंडवा, नीमच, सीहोर और दतिया दमोह, पांढुर्णा, समेत कई जिलों में नए पुलिस अधीक्षक पदस्थ किए गए हैं।
कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है, जिससे प्रशासनिक कार्यों में निरंतरता बनी रहे।



Post a Comment

0 Comments