इंदौर। भोजशाला की 700 वर्षों की जीत पर अखिल भारत हिंदू महासभा ने राजवाड़ा चौराहे पर आतिशबाजी कर मिठाई वितरीत की। हिंदू महासभा के संभागीय प्रभारी अर्जुन सिंह चौहान ने बताया कि धार जिले में स्थित भोजशाला की जीत संपूर्ण हिंदू समाज की जीत है। समय-समय पर हिंदू समाज की कई पीढ़ियों ने संघर्ष किया। हिंदू समाज ने स्वाभिमान की इस लड़ाई को जारी रखा। 1935 में जब पहली बार भोजशाला में नमाज पढ़ने की कोशिश की गई थी तब हिंदू महासभा और आर्य समाज के लोगों ने ही विरोध किया था। 1953 में भोज उत्सव समिति हिंदू महासभा ने बनाई थी, जो आज भी भोजशाला के लिए लड़ाई लड़ रही हैं। 2016 में हिंदू महासभा ने राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन किए, तब पहली बार हिंदू समाज पर लाठी चार्ज नहीं हुआ और पहली बार मुसलमानों को भोजशाला में नमाज नहीं पढ़ने दी गई।



0 Comments