फेडरेशन कार्यालय इंदौर पर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया..!

 



इंदौर।  मध्यप्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन के पोलो ग्राउंड, इंदौर स्थित कार्यालय परिसर में देश के 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वज तिरंगा झोनल सेक्रेटरी श्री एन. के. यादव द्वारा फहराया गया।
इस अवसर पर सभी ने राष्ट्र गान गाया तथा देशभक्ति के नारे लगाए। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं। इस दौरान श्री यादव जी ने उपस्थित साथियों को संबोधित किया।

कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता मदन वर्मा, उम्मेदसिंह राजपूत, जे. एल. जोशी, संजय सकरगाये, प्रेमचंद गुप्ता, जी. एल. मैनारिया, आत्माराम खरेड़िया, पुरुषोत्तम दीपके, सतीश पुंडलिक, अंबादास काले, प्रकाश व्यास, मो. यूनूस खान, कन्हैयालाल लाइनमैन, अमन (राघवेन्द्र) खरेड़िया स्काडा कंट्रोल रूम, राहुल स्काडा कंट्रोल रूम, सरवर कौशल, भेरूलाल बोरदिया, राजू काले, किशोर सोनी, मदन बौरासी, करचन डावर (अलीराजपुर वाले) सहित फेडरेशन के अनेक पदाधिकारी एवं साथी उपस्थित रहे।

इसके अलावा अन्य संगठन तकनीकी से प्रदीप द्विवेदी एवं रामचन्द्र नगपुरे भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments