इंदौर। मुख्यमंत्री की कृषक कल्याणकारी 'भावांतर भुगतान योजना' के अंतर्गत इंदौर जिले के जिन 161 पात्र किसानों का बैंक खातों में तकनीकी व अन्य समस्याओं के कारण भुगतान तीन या उससे अधिक बार असफलतापूर्वक रुक गया था, उनका समाधान कर राशि सीधे खातों में अंतरित कर दी गई है। प्रबंध संचालक के निर्देशन तथा कलेक्टर के नेतृत्व में यह विशेष पहल की गई।
कलेक्टर के त्वरित गति से कृषि उपज मंडी समिति इंदौर के सचिव ओ.पी. खेड़े एवं भावांतर भुगतान योजना की जिला समिति के अधिकारियों को भुगतान कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देशों से सभी प्रथम सूची के 161 कृषकों के बैंक खातों की त्रुटियों को दुरुस्त किया गया, जिसके परिणामस्वरूप 18 अगस्त को लंबित राशि सफलतापूर्वक किसानों के खातों में हस्तांतरित हो गई है। शेष 35 किसानों को भी शीघ्र भुगतान करने की प्रक्रिया चल रही है।
लंबे समय से प्रतीक्षित भुगतान प्राप्त होने पर सभी लाभान्वित कृषकों ने प्रबंध संचालक कुमार पुरुषोत्तम, कलेक्टर शिवम वर्मा, मंडी भारसाधक अधिकारी रोशन राय और ओ.पी. खेड़े सचिव मंडी इंदौर के साथ पूरी जिला स्तरीय समिति के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया।



0 Comments