अंशधारी सदस्यों की वार्षिक साधारण सभा आयोजित



इंदौर। देवी अहिल्या दरबार हॉल नालंदा परिसर में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय कर्मचारी सहकारी साख संस्था के अंशधारी सदस्यों की 38वीं वार्षिक साधारण सभा आयोजित की गई, इसमें जो प्रस्ताव पास हुए थे, उसपर सहमति बनी। सचिव ‌कमल सेन अहिरवार, कोषाध्यक्ष संजय नथानियेल एवं उपाध्यक्ष सियावती लोनारे, चैनसिंह यादव एवं वीरेंद्र जोशी ने संस्था एवं कर्मचारी हित में  सुझाव प्रस्तुत किए। साधारण सभा में संस्था के अध्यक्ष राकेश सिलावट, कमल जायसवाल, सचिव कमल सेन अहिरवार, सह-सचिव महेश श्रीवास, पूर्व अध्यक्ष एवं संचालक महेंद्र श्रीवास्तव, रमेश कुशवाहा, गोमती रावत, कमलेश हार्डिया, को-ऑपरेटिव के सदस्य शैलेश श्रीवास, हेमेंद्र चावड़ा एवं गुलशन महतो का सहयोग रहा। साथ ही पूर्व संचालक डॉ. संतोष रघुवंशी, राजेंद्र वर्मा, सुरेश सिरसाट, श्री बास्केल, उन्मेश भालेराव, दीपक मेहता, अमर बहादुर यादव, अजय जायसवाल एवं अमलेश बैगा उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments