नगरीय निकाय चुनाव को लेकर तहसीलदार ने ली पंचायत सचिवों की बैठक

 


अनिल कुशवाह, गौतमपुरा। 

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर तहसीलदार तहसीदार एच.एस. विश्वकर्मा व  टीआई भरत सिंह ठाकुर ने गुरुवार को तहसील कार्यालय परिसर में क्षेत्र के ग्राम पंचायत सचिवों की की बैठक ली।

 पंचायत चुनाव को लेकर तहसीलदार ने सचिवों को विभिन्न दिशा निर्देश दिए। साथ ही गांव में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के बारे में प्रत्येक सचिव से चर्चा की और जानकारी ली। इसके अलका पिछले चुनाव में जिन गांवों में किसी भी प्रकार के विवाद हुए थे, उन गांवों को चिन्हित कर वहां की भी  जानकारी ली गई।


 सभी को शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने व सतर्कता से ड्यूटी करने की समझाइश दी गई एवं गांव की हर राजनीतिक गतिविधियों पर नजर रखने एवं आपराधिक गतिविधियों की सूचना तुरंत थाने पर देने की बात कही गई। इस मौके पर  गौतमपुरा व आसपास के क्षेत्र के सचिव, मंत्री व पत्रकार मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments