बुरहानपुर। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस ने तिल चतुर्थी पर बुरहानपुर में सूर्यपुत्री ताप्ती नदी किनारे स्थित सिद्धेश्वर तापीश्वर गणपति मंदिर में पूजा-अर्चना कर सबके मंगल एवं कल्याण के लिए प्रार्थना की। चिटनीस ने 2100 बहनों द्वारा 21 गणपति अथर्वशीष का पाठ एवं पूर्णा आहुति में शामिल होकर महाआरती की। चिटनीस ने गणपति नाका स्थित गणपति मंदिर में भगवान दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, माधव बिहारी अग्रवाल, प्रभाकर चौधरी, संभाजीराव सगरे, आशीष शुक्ला, अनिल विस्पुते, विक्रम चंदेल, प्रशांत पाटिल, राजा जंगाले, रूद्रेश्वर एंडोले, ईश्वर चौहान, पंकज नटानी, दीपक महाजन, संतोष शाह, गणेश महजन, दिनकर पाटिल, इंद्रजीत सोनी, ललित महाजन सहित भक्त उपस्थित रहे।




0 Comments