डीपीसी एक लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार

  


कार्य पूर्ण प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर के एवज में मांगी जा रही थी 5 प्रतिशत राशि 

धार। इंदौर लोकायुक्त ने जिला परियोजना समन्वयक, कार्यालय समग्र शिक्षा केंद्र, जिला शिक्षा केंद्र धार को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आवेदक जिला शिक्षा केन्द्र धार में प्रभारी सहायक यंत्री के पद है। समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत जिले में विभिन्न शासकीय विद्यालय परिसरों में 122 शौचालयों का निर्माण कराए जाने के लिए 3,42,00,000 रुपए स्वीकृत हुए थे। उक्त शौचालयों का निर्माण वर्तमान में चल रहा है, जिनका सुपरविजन आवेदक द्वारा किया जा रहा है। 

उक्त निर्माणाधीन शौचालयों का कार्य पूर्ण होने के पूर्व ही आरोपी जिला परियोजना समन्वयक कार्यालय समग्र शिक्षा केन्द्र, जिला शिक्षा केन्द्र धार प्रदीप कुमार खरे द्वारा कार्य पूर्ण प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर करने के एवज में 5 प्रतिशत के मान से 17,00,000 रुपए रिश्वत की मांग की जा रही थी। आवेदक ने जिसकी शिकायत राजेश सहाय, पुलिस अधीक्षक, विपुस्था, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर को की थी। सत्यापन में शिकायत सही पाए जाने पर सोमवार को ट्रैपदल का गठन किया गया। आरोपी खरे को आवेदक से रिश्वत राशि की प्रथम किश्त के रूप में 1,00,000 रुपए लेते हुए रंगेहाथों पकडा। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के अंतर्गत कार्रवाई जारी है। ट्रैपदल में कार्यवाहक निरीक्षक सचिन पटेरिया, कार्यवाहक प्रआर आशीष शुक्ला, आरक्षक  विजय कुमार, आरक्षक कमलेश परिहार, मनीष माथुर, श्रीकष्णा अहिरवार, प्रभात मोरे शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments