मध्य प्रदेश में सीएम फेस पर बोले अमित शाह- शिवराज के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव, बाद में होगा बाकी फैसला

 

मध्य प्रदेश में CM फेस पर बोले अमित शाह- शिवराज के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव, बाद में होगा बाकी फैसला

 

भोपाल | मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विधानसभा चुनाव में CM फेस को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने 20 अगस्त को भोपाल में कहा कि 2023 का विधानसभा चुनाव CM SHIVRAJ SINGH CHOUHAN के नेतृत्व में लड़ा जा रहा है। भविष्य के बारे में बाकी फैसला पार्टी करेगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी बड़े बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाएगी। उन्होंने सीएम शिवराज सिंह चौहान की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश को बीमारू राज्य से बाहर लाए। प्रदेश को अगले 25 साल में संपूर्ण विकसित राज्य बनाने की नींव रखी। प्रदेश को 20 साल में आत्मनिर्भर बनाया है।

मध्य प्रदेश को देश का सबसे विकसित राज्य बनाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर चौपाल पर खुशहाली आई है। डबल इंजन सरकार में मोदी सरकार ने प्रदेश को दिल खोलकर सहयोग दिया है। बीजेपी 2024 के लोकभा चुनाव में यहां से सभी 29 सीटें जीतेंगे। 2023 का चुनाव संपूर्ण गरीबी से मुक्ति देने वाला चुनाव होगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हमें 9 करोड़ की जनता का आशीर्वाद मिलेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मेहनती सीएम बताया। इस दौरान वे कांग्रेस पर भी जमकर बरसे। 

कमलनाथ-दिग्विजय से गृह मंत्री ने किए सवाल

उन्होंने कहा कि 53 साल कांग्रेस सत्ता में रही। उसे 53 साल का हिसाब देना चाहिए। 1980 में राज्य को बीमारू शब्द दिया गया था। वह समय विकास दर में देश को नीचे लाने वाला समय था। गृह मंत्री शाह ने पूर्व सीएम कमलनाथ और दिग्विजय सिंह से जवाब मांगा। उनसे पूछा कि उन्होंने प्रदेश का विकास क्यों नही किया। उन्होंने एससीएसटी का बजट क्यों कम किया। आज 5 लाख 10 हजार सड़कें बनी हैं। एमएसपी पर चिल्लाने वाले वो हैं जिन्होंने कभी हल नहीं देखा।

कांग्रेस से मांगा जवाब

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस किसानों को गुमराह कर राही है। सरकार 1 करोड़ 25 लाख को राशन दे रही है। एकलव्य स्कूल 63 बने हैं। पर्यटकों की संख्या 9 करोड़ हो गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता को गुमराह करने की जगह सरकार के रिपोर्ट कार्ड का जवाब दे। 50 साल का रिपोर्ट कार्ड दे। बीजेपी ने अपनी जवाबदेही तय की है। बीजेपी सबका हिसाब देती है। केंद्रीय मंत्री शाह ने कांग्रेस से पूछा कि प्रदेश के साथ इतना अन्याय क्यों किया

 

Post a Comment

0 Comments