मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों
के ऐलान के बाद राज्य में चुनावी सरगर्मियां बढ़ गई हैं। इसी बीच बहुजन समाज पार्टी
(बसपा) ने 26 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है।
पार्टी ने विधानसभा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी
करते हुए लिखा, 'बहुजन समाज पार्टी द्वारा मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा आम चुनाव
2023 में घोषित उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की जाती है जो निम्ननुसार है।'
पार्टी ने पथरिया विधानसभा से विधायक रामबाई को दोबारा मैदान में उतारा है। बीजेपी छोड़कर बसपा आने वाले सुभाश शर्मा को चित्रकूट से चिकट दिया गया है। जौरा सीट से पूर्व विधायक सोनेराम कुशवाहा, सबलगढ़ से सेनेराम धाकड़, विजयपुरी से महेश कुशवाहा, बिजावर से महेंद्र गुप्ता, मनगवा से रामायण साकेत पर पार्टी ने भरोसा जताया है।
किसे कहां से मिला टिकट
सीट उम्मीदवार
- 1. पथरिया रामबाई
- 2. चित्रकूट सुभाष शर्मा
- 3. जौरा सोनेराम कुशवाह
- 4. अंबाह डॉ. रामवरन सिंह
- 5. भांडेर राजू चौधरी
- 6. सबलगढ़ सोनेराम धाकड़
- 7. खरगापुर हृदेश कुशवाह
- 8. राजनगर घासीराम पटेल
- 9. बिजावर महेंद्र गुप्ता
- 10. नेपानगर दिलीप कास्डेकर
- 11. छतरपुर डीलमणि सिंह
- 12. मनगवा रामायण साकेत
- 13. विजयपुरी महेश कुशवाहा
- 14. सुवासरा बलवंत सिंह गुर्जर
- 15. आष्टा बद्रीलाल कटारिया
- 16. गोविंदपुरा उमा देवी वर्मा
- 17. मुल्ताई इंदल राव खातरकरट
- 18. छिंदवाड़ा विक्रम हिरपाची
- 19. गाडरवारा सविता अहिरवार
- 20. खंडवा संदीप अटूट
- 21. वारा सिवनी अजाब लाल शास्त्र
- 22. कटंगी पंचेश्वर गुरुजी
- 23. शिवपुरी अहिरवरन सिंह गुर्जर
- 24. सिहावल रानी वर्मा
- 25. जैतपुर विजय कुमार विरसा
- 26. सिहोरा सुभाष मरकाम



0 Comments