शिप्रा। बूढी बरलाई पंचायत में 2 लाख 30 हजार रुपए की लागत से नाली निर्माण किया जा रहा है। नाली की लंबाई 300 फीट, चौढ़ाई और गहराई डेढ़-डेढ़ फीट रखी गई है। सरपंच प्रिया विकास मांगरोले, जनप्रतिनिधि दिनेश मांगरोले पंचायत क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कर रहे हैं। स्वच्छता को लेकर भी
प्रतिदिन कचरा गाड़ी गीला- सूखा कचरा उठा रही है। पंचायत में सीसी रोड का जाल बिछा रखा है, अब पानी की निकासी के लिए नाली का भी निर्माण किया जा रहा है। जनप्रतिनिधि दिनेश मांगरोले ने बताया कि पंचायत में लगातार विकास कार्य किए जा रहे है।



0 Comments