दमोह | दमोह जिले में जबलपुर और सागर ईओडब्ल्यू की टीम ने उपयंत्री को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उपयंत्री पर आरोप है कि वह एक मामले में पीड़ित से 90 हजार रुपये की मांग कर रहा था। वहीं, मामले पर ईओडब्ल्यू की ओर से आरोपी उपयंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपित उपयंत्री ने कैथौरा ग्राम पंचायत में नाली निर्माण के मूल्यांकन के एवज में रिश्वत मांगी थी। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।
ईओडब्ल्यू टीआई उमा नवल आर्य के जानकारी मुताबिक उन्हें शिकायत मिली थी कि उपयंत्री सीताराम कोरी पंचायत में नाली निर्माण के बाद उसके मूल्यांकन के एवज में 90 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे हैं। शिकायत के बाद शिकायतकर्ता के माध्यम से सोमवार दोपहर उपयंत्री को पहली किस्त के रूप में 25 हजार की राशि दी गई थी।
जिसे टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। टीम ने शिकायतकर्ता का नाम गुप्त रखा है उनका कहना है कि नाम का खुलासा नहीं किया जा सकता।


0 Comments