प्रेमलता वेद की स्मृति में आयोजित 50वें ग्रीष्मकालीन
टेबल टेनिस शिविर का समापन
इन्दौर। इन्दौर जिला टेबल टेनिस संगठन के तत्वावधान में प्रेमलता वेद की स्मृति में आयोजित 50वें ग्रीष्मकालीन टेबल टेनिस शिविर के समापन पर खिलाड़ियों के लिये आयोजित स्पर्धा में रोचक मुकाबले खेले गये। अतिता ठाकुर, ऋषभ दोषी, दिवी रिवारी, अंश लोहिया व प्रथम रेलवानी ने अपने-अपने वर्गों में खिताबी सफलता अर्जित की।
स्पर्धा के फाईनल मुकाबलों में अंडर 11 आयु वर्ग में बालिका वर्ग में अतिथा ठाकुर ने श्रेया माहेश्वरी को 3-2 से, बालक वर्ग में ऋषभ दोषी ने अदवत कर्माकर को 3-1 से, अंडर 12 से 15 आयु वर्ग में बालिका वर्ग में दिवी रिवारी ने सौम्या चुघ को 3-2 से, बालक वर्ग में अंश लोहिया ने निकुंज काले को 3-1 से, वहीं बालकों के अंडर-16 से अधिक आयु वर्ग में प्रथम रेलवानी ने अंश जैन को 3-2 से हराकर सफलता खिताबी अर्जित की।
इसके पूर्व सेमीफाईनल में बालिका अंडर-11 वर्ग में अथिता
ठाकुर ने अनीसा पंवार को 3-0 से, श्रेया माहेश्वरी ने धीती दत्ता को 3-0 से, बालक वर्ग
में ऋषभ दोषी ने आरिस जैन को 3-1 से, अदवत कर्माकर ने शिवाय वानखेड़े को 3-1 से, अंडर
12 से 15 आयु वर्ग में बालिका वर्ग में दिवी रिवारी ने देविका को 3-2 से, सौम्या चुग
ने शुची पुरोहित को 3-1 से, बालक वर्ग में अंश लोहिया ने यशवर्धन शाह को 3-1 से, निकुंज
काले ने पर्व सोनी को 3-2 से तथा बालकों के 16 से अधिक आयु वर्ग में प्रथम रेलवानी
ने सौरभ जैन को 3-2 से, अंश जैन ने अगन्य गुप्ता को 3-1 से हराकर फाईनल में प्रवेश
किया था।
स्पर्धा में भाग ले रहे सभी प्रतिभागियों को जिला टेबल टेनिस संगठन द्वारा आकर्षक ट्राफी, टी-शर्ट व प्रमाण-पत्र भी प्रदान किये गये। स्पर्धा का पुरस्कार वितरण म.प्र. ओलिंम्पिक संघ के उपाध्यक्ष ओम सोनी के मुख्य आतिथ्य व हुमड़ समाज के पवन बागड़िया की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।इस अवसर पर प्रमोद सोनी, जिला सचिव निलेश वेद, गौरव पटेल, भरत पाडलीया, यशपाल विशेष रूप से उपस्थित थे। हुमड़ जैन समाज के रजनीकांत गांधी, महेन्द्र मंडी, विजय सेन, मानाली तलाटी आदि भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रशांत व्यास ने किया व आभार अजय वानखेड़े ने माना।



0 Comments