अस्मिता खेलो इंडिया वुमंस वेटलिफ्ट‍िंग : पहले दिन मध्य प्रदेश व तमिलनाडु ने एक-एक स्वर्ण, तो महाराष्ट्र ने दो स्वर्ण पदक जीते

 

Asmita Khelo India Women's Weightlifting: On the first day, Madhya Pradesh and Tamil Nadu won one gold medal each, while Maharashtra won two gold medals

  • रानी नायक ने स्वर्ण, खुशी ने रजत व वैशाली ने कांस्य पदक म.प्र. की झोली में डाले
  • महाराष्ट्र को आकांक्षा ने दिलाए दो स्वर्ण पदक ; तमिलनाडु की ऐश्वर्या को स्वर्ण‍िम सफलता

इंदौर | राष्ट्रीय स्तर की अस्मिता खेलो इंडिया वुमंस लीग वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के पहले दिन रानी नायक ने मध्य प्रदेश को पहला स्वर्ण पदक दिलाया, जबकि खुशी कग व वैशाली लश्करी ने क्रमश: रजत व कांस्य पदक मध्य प्रदेश की झोली में डाले। वहीं महाराष्ट्र की आकांक्षा व्यवहारे ने दो भार वर्गों में स्वर्ण‍िम सफलता अर्जित की, वहीं अपेक्षा धोने महाराष्ट्र को रजत पदक दिलाया। तमिलनाडु की ऐश्वर्या ने भी स्वर्ण‍िम सफलता अर्जित की।

मध्यप्रदेश वेटलिफ्टिंग एसो. के तत्वाधान में श्रीराम जिम, रोबोट स्क्वायर पर खेली जा रही इस स्पर्धा में वुमंस सीनियर 45 किग्रा भार वर्ग में मध्यप्रदेश रानी नायक ने कुल 159 किग्रा (स्नैच में 68 व क्लीन एन्ड जर्क में 88 किग्रा) का भार उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसी वर्ग में मध्यप्रदेश की ही खुशी कग ने कुल 88 किग्रा भार उठाते हुए मध्य प्रदेश के लिए रजत पदक जीता।

यूथ बालिका वर्ग के 40 किलोग्राम भार वर्ग में मध्य प्रदेश की वैष्णवी लश्करी ने कुल 59 किलोग्राम भार उठाकर कांस्य पदक जीता। इस वर्ग में स्वर्ण पदक तमिलनाडु की ऐश्वर्या ने 120 किलोग्राम भार उठाकर हासिल किया। वहीं रजत पदक तेलंगाना की श्रीपदा सिरजा पुली ने हासिल किया।

यूथ बालिका वर्ग के ही 45 किलोग्राम भार वर्ग में महाराष्ट्र की आकांक्षा व्यवहारे ने 141 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। रजत पदक आंध्र की नीरज ने तथा कांस्य पदक तमिलनाडु की के. ममीथा ने हासिल किया। मध्य प्रदेश की पूर्वी लश्करी चौथे और रोशनी पचौरी पांचवें स्थान पर रही। जूनियर बालिका वर्ग के 45 किलोग्राम हर वर्ग में महाराष्ट्र की आकांक्षा व्यवहारे ने शानदार प्रदर्शन कर 141 किलोग्राम भार उठाया और दूसरा स्वर्ण अपने नाम किया। रजत पदक भी महाराष्ट्र की ही अपेक्षा धोने ने 121 किलोग्राम वजन उठाकर हासिल किया। आंध्र की नीरजा ने 120 किलोग्राम के साथ कांस्य पदक हासिल किया। मध्य प्रदेश की पूर्वी लश्करी पांचवें तथा अलका सागर छठे स्थान पर रही। शीर्ष 8 में रहने वाली लड़कियों को नगद राशि भी दी जा रही है।

आयोजन समिति के अध्यक्ष दिनेश सोनगरा ने बताया कि आज मेडल सेरिमनी में अतिथि सहदेव यादव, वार्ड-40 के पार्षद प्रणव मंडल, इंडियन हैंडबॉल फेडरेशन के सचिव प्रितपाल सिंह सलूजा, मप्र वेटलिफ्टिंग संगठन के सचिव डॉ. शरद नागर तथा एसीपी कुंदन मंडलोई, एडवोकेट दीक्षा पालीवाल, ठाकुर दशरथ सिंह राठौड़, सुरेश दवे,अनिल यादव ने किया।

इस अवसर पर एस.एच.आनंद गौड़ा, कर्नाटक (महासचिव भारतीय भारोत्तोलन संघ), के. सुब्रमण्यम, कर्नाटक (चेयरमेन टेक्निकल कमेटी भारतीय भारोत्तोलन संघ व कंपटीशन डायरेक्टर अस्मिता खेलो इंडिया वूमेन लीग),  जिला खेल अधिकारी रीना चौहान उपस्थित थे। अतिथि स्वागत  विमल प्रजापत, विपिन पाटीदार, एडवोकेट चंद्रशेखर चौधारी, रामबाबू यादव, धर्मेंद्र पालीवाल, अर्पित पालीवाल, शैलेंद्र प्रजापति, सुरेश चौहान, दिनेश पालीवाल, नरेंद्र पाटीदार, सतपाल सिंह खालसा, संजय कराड़े, चंदू रावल, गुड्डू कुमांयू, कालू गागोरे द्वारा किया गया।

Post a Comment

0 Comments