हांगकांग क्रिकेट सिक्सेस के लिए भारतीय स्क्वाड का हुआ ऐलान

Indian squad announced for Hong Kong Cricket Sixes

नई दिल्ली | हांगकांग क्रिकेट सिक्सेस टूर्नामेंट 01 नवंबर से 3 नवंबर को खेला जाना है। इसका आयोजन हांगकांग क्रिकेट द्वारा किया जा रहा है। बताते चलें कि वर्ष 2017 में इसका आखिरी सीजन खेला गया था। उसके बाद से यह बंद हो गया। इस तरह से 7 साल बाद यह वापसी कर रहा है। इसमें भारत और पाकिस्तान सहित कुल 12 देशों की टीमें हिस्सा लेंगी। अब हांगकांग क्रिकेट सिक्सेस टूर्नामेंट के लिए भारतीय स्क्वाड का ऐलान हो गया है। इसमें रॉबिन उथप्पा कप्तान बनाए गए हैं। भारत ने आखिरी बार इस टूर्नामेंट का खिताब वर्ष 2005 में अपने नाम किया था। 

हांगकांग सुपर सिक्सेस टूर्नामेंट के लिए भारतीय स्क्वाड में 7 प्लेयर्स को मौका मिला है। इनमें रॉबिन उथप्पा कप्तान के साथ ही केदार जाधव, स्टुअर्ट बिन्नी, मनोज तिवारी, शाहबाज नदीम, भरत चिपली और श्रीवत्स गोस्वामी के नाम शामिल हैं। उथप्पा टी20 मैचों में अपनी दमदार बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाते हैं और फील्डिंग में उनकी फुर्ती के सभी कायल है। यही नहीं टी20 वर्ल्ड कप 2007 का खिताब जब भारतीय टीम ने अपने नाम किया था तब भी वह टीम का हिस्सा रहे हैं। 

स्कावड में शामिल केदार जाधव और स्टुअर्ट बिन्नी ऑलराउंडर के तौर पर पहचाने जाते हैं। वैसे भी जाधव अनेक आईपीएल टीमों का हिस्सा रहे हैं और उन्होंने दबाव वाली परिस्थितियों में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर सभी दिल जीता है। जाधव ऑफ स्पिन गेंदबाजी हैं। स्टुअर्ट बिन्नी की बात करें तो बीसीसीआई चीफ रोजर बिन्नी के बेटे हैं। भारत के लिए टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट में वो क्रिकेट खेल चुके हैं और पावर हिटिंग उनकी पहचान है। 

मनोज तिवारी की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए घरेलू क्रिकेट में रनों का पहाड़ खड़े करने जैसा काम किया है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी उन्होंने अपनी बैटिंग से अहम योगदान दिया है। विकेटकीपर के तौर पर भारतीय स्क्वाड में श्रीवत्स गोस्वामी शामिल है। उनकी विकेटकीपिंग स्किल कमाल की है।

हांगकांग क्रिकेट सिक्सेस टूर्नामेंट का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। 01 नवंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होना है। 02 नवंबर को भारतीय टीम का यूएई के साथ मुकाबला होगा।


Post a Comment

0 Comments