झुग्गियों में रहने वाले गरीबों को किया जा रहा बेघर

 


नई दिल्ली |  दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार और एलजी के बीच एक बार फिर से तकरार छिड़ गई है। दिल्ली सरकार में मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया है कि केंद्रीय एजेंसियों ने दिल्ली में लाखों लोगों का आशियाना उजाड़कर उनको बेघर किया और अब उनको मिलने वाले फ्लैटों को ब्लैक में बेचा जा रहा है। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना पर निशाना साधते हुए सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा जज की देख रेख में मामले की जांच की मांग की है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि गरीब झोपड़ी के निवासियों के लिए जो फ्लैट बनाए जाते हैं, जिनको प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जो की झोपड़ी वाले लोगों को दिया जाता है। ताकि दिल्ली के अंदर झुग्गी झोपड़ियां को कम किया जा सके, इसलिए झुग्गी झोपड़ी वाले लोगों को फ्लैट दिए जाते हैं। ताकि वह फ्लैटों के अंदर रह सके और अपना जीवन, अपने बच्चों और परिवार का जीवन बेहतर कर सके एक सम्मानजनक जीवन जी सके। उन्होंने कहा कि आपको याद होगा कुछ साल पहले प्रधानमंत्री जी ने खुद कालकाजी स्थित ऐसे फ्लैटों का उद्घाटन किया था, मगर जो एक स्ट्रिंग ऑपरेशन सामने आया है। बहुत हैरान कर देने वाला है कि वह फ्लैट जो गरीबों के लिए झुग्गी झोपड़ी वालों के लिए बने हैं, उनको ब्लैक में बेचा जा रहा है और उन लोगों को बेचा जा रहा है जिनकी पात्रता नहीं है, उन लोगों को बेचा जा रहा है जो जेजे क्लस्टर के अंदर रहने वाले नहीं है। 

सवाल यह है कि भारतीय जनता पार्टी गरीबों से इस तरीके से क्यों परेशान रहती है ? क्यों गरीबों के खिलाफ हमेशा नजर आती है? कि कुछ भी गरीबों का हो तो उसके खिलाफत भारतीय जनता पार्टी करें, हमने गरीबों को मुफ्त बिजली दी भाजपा ने खिलाफत की, हमने 20000 लीटर मुफ्त पानी दिया बीजेपी ने खिलाफत की, हमने महिलाओं को फ्री बस यात्रा दी इसकी खिलाफत की। यहां पर जो फ्लैट उन गरीबों के लिए बने हैं, इन सब एजेंसीज ने लाखों लोगों को दिल्ली की झुग्गी झोपड़ियां को उजाड़ कर के बेघर किया मथुरा रोड के पीछे उन गरीब लोगों की पात्रता थी कि उनको फ्लैट मिले मगर केंद्र सरकार की एजेंसियों ने उनको उजाड़ दिया हजारों लोगों को मथुरा रोड डीपीएस स्कूल के पीछे उजाड़ दिया एएसआई द्वारा तुगलकाबाद में लाखों लोगों को उजाड़ दिया, महरौली के अंदर हजारों लोगों को उजाड़ दिया, आपने देखा कि रेलवे ने सरोजिनी नगर और सफदरजंग एयरपोर्ट का जो इलाका है वहां पर हजारों लोगों को ज्यादा जिन लोगों को उजाड़ा जा रहा है, उन लोगों को यह मकान मिलने थे और यह लोग उजाड़ने के बाद कहां जा रहे हैं



 

Post a Comment

0 Comments