इंदौर जिला पुरुष एवं महिला सॉफ्टबॉल टीम ने जीता स्वर्ण पदक

 

Indore district men and women softball team won gold medal

तलाश समाचार, इंदौर

46वीं सीनियर राज्य सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में इंदौर जिला की पुरुष एवं महिला टीम ने स्वर्ण पदक जीत दोहरी सफलता अर्जित की। टीकमगढ़ में आयोजित हुई इस चैम्पियनशिप के पुरुष वर्ग के फाइनल मैच में इंदौर ने टीकमगढ़ को 10-7 से हराया और महिला वर्ग में इंदौर ने देवास को 3-0 से पराजित कर खिताबी सफलता अर्जित की। 

स्पर्धा में विक्रम अवॉर्ड प्राप्त खिलाड़ी सविता पारखे, सुबोध चौरसिया, पूजा पारखे, रागिनी चौहान को सम्मानित किया गया। मध्यप्रदेश सॉफ्टबॉल संघ के अध्यक्ष रमेश मेंदोला, डॉ. प्रवीण अनावकर, श्रीकांत थोरात, राजकुमार सहगल, प्रदीप नारुलकर, समीर गुप्ते, चंद्रकांत संगोले, राकेश मिश्रा ने विजेताओं को बधाई दी।

Post a Comment

0 Comments