डिस्कवरी चैनल की महिलाओं को दुष्कर्म की धमकियां
तलाश समाचार, नईदिल्ली
आसाराम के जिस ‘कल्ट
ऑफ फियर’ की कहानी डिस्कवरी ने लोगों को दिखाई, उसे कर्मचारी खुद महसूस कर रहे हैं।
आसाराम समर्थकों के आतंक के चलते ओटीटी प्लेटफॉर्म डिस्कवरी प्लस के कर्मचारी खौफ में
जी रहे हैं। खौफ भी ऐसा कि 100 से ज्यादा कर्मचारी दफ्तर नहीं आ रहे हैं और घरों में
कैद होकर रह गए हैं।
डिस्कवरी ने डॉक्यूमेंट्री
सीरीज ‘कल्ट ऑफ फियर: आसाराम बापू’ बनाई है। जबसे यह रिलीज हुई, चैनल के कर्मचारियों
को धमकियां मिल रही हैं। कंपनी ने पुलिस में शिकायत की, मगर कार्रवाई नहीं हुई तो वह
सुप्रीम कोर्ट पहुंची। दस्तावेज बताते हैं कि आसाराम समर्थक फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म
पर रुकवाने के लिए कई हथकंडे अपना रहे हैं। डिस्कवरी कम्युनिकेशंस इंडिया ने सुप्रीम
कोर्ट में बताया कि कर्मचारियों का जीना दूभर हो गया है। चैनल ने कहा कि उसने सार्वजनिक
रिकॉर्ड और अदालती गवाही के आधार पर डॉक्यूमेंट्री बनाई। सुनवाई में सीजेआई संजीव खन्ना
की बेंच ने कर्नाटक, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, हरियाणा, तेलंगाना और तमिलनाडु
की पुलिस को कर्मचारियों अंतरिम सुरक्षा देने का आदेश दिया है।


0 Comments