- मुस्तफाबाद, गांधीनगर और करावल नगर सीट भाजपा की झोली में...
- कुल 11 सीटों में से आठ पर आप तो भाजपा तीन पर जीती
नई दिल्ली । दिल्ली
विधानसभा की कुल 70 सीटों के चुनाव नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सरकार
बनाने के लिए पूर्ण बहुमत मिल चुका है। बीजेपी 48 सीटों पर जबकि आम आदमी पार्टी 22
सीटों पर जीत हासिल करती नजर आई है। इनमें मुस्लिम बहुल कुल 11 सीटों में से आम आदमी
पार्टी को 8 सीटें हासिल हुई हैं, जबकि भाजपा को 3 सीटों से संतोष करना पड़ा है।
चुनाव आयोग की वेबसाइट
पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक मुस्लिम बहुल सीटों की स्थिति कुछ इस प्रकार से है।
बाबरपुर विधानसभा सीट
: बाबरपुर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के गोपाल राय जीत गए हैं, जबकि बीजेपी उम्मीदवार
अनिल कुमार वशिष्ठ हार गए हैं। कांग्रेस के मोहम्मद इशराक खान तीसरे नंबर पर रहे हैं।
बल्लीमारान : बल्लीमारान
सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार इमरान हुसैन ने बीजेपी प्रत्याशी कमल बागड़ी को
हराया है, जबकि कांग्रेस के हारून यूसुफ तीसरे स्थान पर रहे हैं।
चांदनी चौक : चांदनी
चौक विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के पुनरदीप सिंह जीते हैं और बीजेपी के सतीश जैन
हार गए हैं। कांग्रेस के मुदित अग्रवाल तीसरे नंबर पर रहे हैं।
गांधीनगर : गांधीनगर
विधानसभा सीट से बीजेपी के अरविंदर सिंह लवली जीते और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार
नवीन चौधरी (दीपू) हार गए हैं। कांग्रेस के कमल अरोड़ा (डब्बू) तीसरे नंबर पर रहे हैं।
करावल नगर : करावल
नगर विधानसभा सीट से बीजेपी के कपिल मिश्रा जीते हैं। आम आदमी पार्टी के मनोज कुमार
त्यागी हारे और कांग्रेस के डॉक्टर पीके मिश्रा तीसरे नंबर पर रहे हैं।
किराड़ी : किराड़ी
विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के अनिल झा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के
बजरंग शुक्ला को हरा दिया हैं। कांग्रेस के राजेश कुमार गुप्ता तीसरे नंबर पर रहे हैं।
मटिया महल : मटिया
महल विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के आले मोहम्मद इकबाल जीत गए हैं जबकि बीजेपी उम्मीदवार
दीप्ति इंदौरा दूसरे नंबर पर और कांग्रेस के आसिम अहमद खान तीसरे नंबर पर रहे हैं।
मुस्तफाबाद : मुस्तफाबाद
विधानसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार मोहन सिंह बिष्ट जीत गए हैं। आम आदमी पार्टी के
अदील अहमद खान दूसरे नंबर पर और एआईएमआईएम के ताहिर हुसैन तीसरे नंबर पर जबकि कांग्रेस
के अली मेहदी चौथे नंबर पर रहे हैं।
ओखला : ओखला विधानसभा
सीट से आम आदमी पार्टी के अमानतुल्लाह खान ने जीत दर्ज की है, जबकि बीजेपी के मनीष
चौधरी हार गए हैं। तीसरे नंबर पर एआईएमआईएम उम्मीदवार शफीकुर्ररहमान खान रहे जबकि चौथे
नंबर पर कांग्रेस की अरीबा खान रही हैं।
सीलमपुर : सीलमपुर
विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के चौधरी जुबैर अहमद जीते हैं। बीजेपी के अनिल कुमार शर्मा (गौर) दूसरे और कांग्रेस
के अब्दुल रहमान तीसरे नंबर पर रहे हैं।
सीमापुरी (एससी) :
सीमापुरी (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के वीर सिंह धींगान जीत गए हैं,
जबकि बीजेपी उम्मीदवार कुमारी रिंकू दूसरे नंबर पर और कांग्रेस के राजेश लिलोठिया तीसरे
नंबर पर रहे हैं।
इस प्रकार दिल्ली की
मुस्लिम बहुल विधानसभा सीटों पर भाजपा ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है, जिससे आगामी
अन्य चुनावों में भी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी समेत विपक्षी पार्टियों की मुश्किलें
लगातार बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।


0 Comments