चैंपियंस ट्रॉफी : इंदौर के राजवाड़ा में जुटी भीड़, तिरंगा लहराते हुए सड़कों पर निकले लोग

 


भारतीय क्रिकेट टीम की जीत सिर्फ खेल के मैदान तक ही सीमित नहीं रहती। जब भारतीय क्रिकेट टीम जीत हासिल करे, तो यहां के लोगों के बीच जो जश्न होता है, वह एक विशेष अनुभव बन जाता है। टीम इंडिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी जीत ली और सड़कों पर जनसैलाब उमड़ आया। आकाश में आतिशबाजी छा गई और सड़कों पर होली के रंग बिखर गए। चारों तरफ उत्साह छा गया। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में इंडिया ने 252 का टारगेट 49 ओवर में चेज कर लिया।


इंदौर, जो मध्य प्रदेश का प्रमुख शहर है, क्रिकेट के प्रति अपनी दीवानगी और प्रेम के लिए प्रसिद्ध है। भारतीय टीम की जीत के बाद शहर भर में जो उल्लास और खुशी का माहौल बनता है, वह अविस्मरणीय होता है। मैच के बाद लाखों लोग राजबाड़ा की तरफ जश्न मनाने के लिए गए। भीड़ इतनी अधिक थी कि नगर निगम ने रामबाग पर बैरिकेड्स लगाकर वाहनों को रोक दिया। बड़ी संख्या में पहुंचे युवक युवतियों ने सड़कों पर ही नाच-गाना शुरू कर दिया। 

चप्पे चप्पे पर पुलिस नजर आई और उत्पात करने वालों को भी पकड़ा गया। पूरा राजबाड़ा तिरंगे से पट गया। इस जीत के बाद एक बार फिर से साबित हो गया कि भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के बाद इंदौर में जो जश्न होता है, वह इस शहर की क्रिकेट प्रेमी संस्कृति और भारतीय टीम के प्रति अटूट समर्थन को दर्शाता है। यहां के लोग सिर्फ एक खेल को नहीं, बल्कि अपनी संस्कृति और पहचान को मनाते हैं। यह उत्सव, सिर्फ टीम की जीत का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय समाज की एकता और अखंडता का भी प्रतीक है।

Post a Comment

0 Comments