सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट का खत्म होने वाला है इंतजार, यहां Direct Link से चेक करें परिणाम

 


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही 42 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार खत्म करते हुए सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं परिणाम 2025 को जारी करने वाला है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, रिजल्ट मई के दूसरे सप्ताह में जारी होने की संभावना है। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि 12 मई के बाद परिणाम कभी भी जारी किया जा सकता है। बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, results.cbse.nic.in और digilocker.gov.in पर जाकर अपने रिजल्ट की जांच कर सकते हैं।

सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन इस साल 15 फरवरी से 4 अप्रैल, 2025 के बीच किया गया है, जिसमें 42 लाख से ज्यादा छात्र छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। सीबीएसई रिजल्ट 2025 का इंतजार कर रहे छात्रों को इस लाइव ब्लॉग के जरिए मिलेगी रिजल्ट जारी होने से से लेकर टॉपर्स तक की हर लेटेस्ट अपडेट।


10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट एकसाथ जारी करेगा बोर्ड

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड पिछले साल की तरह इस साल भी 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम को एक ही दिन एकसाथ जारी करेगा। यह परिणाम अगले 2-3 दिन में जारी होने की पूरी संभावना है।

क्या कहते हैं पिछले कुछ ट्रेंड

सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है। पिछले साल सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट 13 मई को ही जारी हुआ था। वहीं 2023 में 12 मई को रिजल्ट घोषित हुआ था। ऐसे में माना जा रहा है कि मई के दूसरे सप्ताह में ही रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।



ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा और कहां देख सकते हैं रिजल्ट?

सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर ( DigiLocker ) व उमंग ऐप ( UMANG App ) के जरिए भी परिणाम चेक कर पाएंगे।

Post a Comment

0 Comments