इंदौर में टोरी कॉर्नर की गेर से रंगों के उत्सव की शुरुआत हुई। यही टोली रंगपंचमी की पारंपरिक गेर में सबसे आगे हैं। इसमें तीन टैंकरों पर मिसाइलें लगाकर रंग बरसाया जा रहा है। वहीं, नगर निगम की गेर में हाथी की प्रतिकृति की सूंड से रंगीन पानी की बौछार की जा रही है।
मॉरल क्लब की गेर में शामिल एक ट्रक के ब्रेक
राजवाड़ा पर अचानक फेल हो गए। गनीमत रही कि ड्राइवर को समय रहते इसका पता चल गया, वरना
हादसा हो सकता था। बाद में इस ट्रक को गेर के काफिले से बाहर निकाल दिया गया।
गेर मार्ग पर हेल्थ विभाग ने आपातकालीन चिकित्सा
व्यवस्था के लिए दस एम्बुलेंस और लगभग 40 मेडिकल स्टाफ के तैनाती की है। सुबह 9 बजे
से गेर के समाप्त होने तक तैनात रहेगा। टोरी कार्नर से लेकर गोराकुण्ड राजबाड़ा, इमामबाड़ा,
जवाहर मार्ग सहित एमजी रोड के बीच मे दस स्पॉट पर मेडिकल टीम की एम्बुलेंस सहित ड्यूटी
लगी है।
कुछ लोगों ने ऐतिहासिक राजवाड़े के दाहिने
बुर्ज से भी गेर का मजा लिया। यहां भी प्रशासन ने गेर देखने के खास इंतजाम किए थे।
दरअसल, इंदौर में पांच दिनी होली उत्सव की शुरुआत राजवाड़े से ही होलकर रियासत काल
में हुई थी। यहां महाराज होलकर चांदी की पिचकारी से केसरिया रंग प्रजा पर छिड़कते थे
और उपहार भी दिए जाते थे। अब रियासतें न रहीं, लेकिन बुलंद राजवाड़ा आज भी उस गौरवशाली
अतीत की याद दिला रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव महाकाल मंदिर में निकलने वाली परंपरागत गेर में ध्वजा का पूजन व अखाड़े के शस्त्रों का भी पूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने शस्त्र संचालन और प्रदर्शन भी किया।





0 Comments