एनएसयूआई का विशाल प्रदर्शन



यूनिवर्सिटी में व्याप्त समस्याओं एवं अनियमितताओं के विरोध में 

पुलिस के बीच झड़प, कई पदाधिकारी एवं छात्र हिरासत मे 


इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में व्याप्त समस्याओं एवं अनियमितताओं के विरोध में एनएसयूआई ने विशाल जंगी प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में हजारों छात्र एवं पदाधिकारी शामिल हुए। छात्र-छात्राओं ने मांगों को लेकर विवि परिसर में प्रवेश करने का प्रयास किया, जिसे पुलिस प्रशासन द्वारा बैरिकेडिंग कर रोक दिया गया। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई। पुलिस कई मुख्य पदाधिकारी एवं छात्रों को हिरासत में लिया।

एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष रजतसिंह पटेल ने कहा कि हम कई बार शांतिपूर्वक डीएवीवी प्रशासन को लिखित में आवेदन और निवेदन कर चुके हैं, बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों की समस्याओं से मुंह मोड़ रहा है। हमारे संगठन ने हमेशा पूरे देश में छात्रों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाई है। ऐसे में शिक्षा प्रणाली को खराब होने से बचाना और छात्रों के भविष्य की रक्षा करना आवश्यक है। एनएसयूआई ने चेतावनी दी कि यदि विवि प्रशासन द्वारा इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले समय में आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।


एनएसयूआई ने यह उठाई मांगें-

  • मूल्यांकन विभाग में एक ही विचारधारा से जुड़े प्रोफेसरों की जगह अन्य प्रोफेसरों को भी अवसर दिया जाए।
  • बीएड के परिणामों में हो रही अनियमितताओं को समाप्त किया जाए।
  • विश्वविद्यालय परिसर में एक विशेष संगठन के कार्यक्रमों को संस्थागत कार्यक्रम बताकर कराए जाने की प्रवृत्ति को रोका जाए या सभी छात्र संगठनों को समान अवसर प्रदान किए जाए।
  • विवि के ठेकों में हो रहे भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई की जाए।
  • तक्षशिला परिसर स्थित लाइब्रेरी को शनिवार एवं रविवार को भी संचालित किया जाए, ताकि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सुविधा मिल सके।
  • कर्मचारियों की लंबित मांगों को शीघ्र पूरा किया जाए एवं भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।
  • विवि में पुराने वाटर कूलर को तुरंत बदला जाए।

प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन वानखेड़े, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे, प्रदेश प्रभारी रवि दांगी, पूर्व एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव सरफराज अंसारी, प्रदेश उपाध्यक्ष कुणाल पटवारी, पूर्व प्रदेश महासचिव प्रिंस हार्डिया, महासचिव शुभमसिंह दरबार, प्रदेश सचिव अभिषेक यादव, राहुल ठाकुर, टाकीज़ मेहर, देवी अहिल्या विवि के अध्यक्ष मन्नी सेंगर, उपाध्यक्ष संदीप पठौदे , अंकित सरोनिया, विधानसभा अध्यक्ष 5 सनी ठाकुर, अनमोल संधू, सिमरन सैनी, जिला उपाध्यक्ष सौरभ शेख, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद फ़िरोज़, सेज यूनिवर्सिटी कार्यकारी अध्यक्ष शशांक त्रिपाठी, पलाश मिश्रा, हिमांशु मलोरिया, तन्मय राजपूत, विवेक मीणा ,अंशुल ठाकुर, कपिल सोलंकी, नवीन पंवार, शुभम ठाकुर, कुणाल सुनहरे, परम सोनकर, तन्मय, रुद्र एवं अन्य छात्र शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments