इंदौर शहर में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष हेलमेट जागरूकता अभियान के तहत आज पलसीकर तिराहे पर सख्त चेकिंग की गई। इस दौरान सूबेदार सुमित बिलोनिया एवं उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए बिना हेलमेट वाहन चला रहे एक स्कूटी चालक को रोका।
जांच के दौरान स्कूटी क्रमांक MP09 DE 7366 के ई-चालान रिकॉर्ड की जांच की गई, जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ। संबंधित चालक द्वारा पूर्व में 34 बार यातायात नियमों का उल्लंघन किया जा चुका था। इतना ही नहीं, इन सभी ई-चालानों की राशि भी अब तक जमा नहीं की गई थी और चालक लगातार नियमों की अनदेखी करते हुए वाहन चला रहा था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए यातायात पुलिस ने वाहन को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई के लिए यातायात नियंत्रण कक्ष पश्चिम भेज दिया है।
यातायात पुलिस इंदौर ने आमजन से अपील की है कि दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें, लंबित ई-चालानों का समय पर भुगतान करें और यातायात नियमों का पालन कर अपनी एवं दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। पुलिस द्वारा इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि शहर में सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनी रहे।




0 Comments