इंदौर। चंदन नगर पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो पिकअप, एक मोटरसाइकिल और एक बैटरी जब्त की है। फरियादी अबरार पिता एहमद खान (57) निवासी 8 गंगा कॉलोनी धार रोड इन्दौर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 6 एवं 7 अप्रैल की दरमियानी रात उसका वाहन बाडी रिपेयरिंग दुकान से पिकअप चेचिस रिजस्ट्रेशन क्र MP09GH9670 तथा तीन गाड़ियों की बैटरी अज्ञात व्यक्ति दुकान का ताला तोड़कर चोरी कर ले गया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना चन्दन नगर पर अपराध क्रमांक 459/2026 धारा 305(ए) ,331(4) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी लालू पिता कांतीलाल मालीवाड (21) निवासी गणेश नगर साई मंदिर के पीछे जवाहर टेकरी इन्दौर, दिनेश पिता कमल मानकर ठाकुर (22) निवासी साई मंदिर के पीछे जवाहर टेकरी इन्दौर को हिरासत में लिया गया। उक्त आरोपियों के अलावा चोरी में शामिल संदीप बैरागी तथा महेश की तलाश की जा रही है। आरोपियों ने अपराध क्रमांक 1275/2023 धारा 379 भादवि की मोटरसाईकिल क्रमांक एमपी 11 एमजी 8551 तथा 108/2026 धारा 303(2) बीएनएस की पिकअप वाहन एमपी 09 जीजी 7650 चोरी करना स्वीकार किया।आरोपियों से पिकअप क्रमांक MP 09 GH 9670, पिकअप क्रमांक MP 09 GG 7650 , दो मोटरसाईकिल क्रमांक MP 11 MG 8551, एक बैटरी जब्त की। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी चन्दन नगर निरी. तिलक कारोले, उनि मनोज भदौरिया, उनि सेवना सिंह , प्रआर गोकुल प्रसाद, आरक्षक विरेन्द्र, आरक्षक जगदीश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



0 Comments