फीनिक्स मॉल के पास चला बुलडोजर, IDA ने हटाए पक्के अतिक्रमण

 


इंदौर। इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) ने बुधवार को निर्माणाधीन नगर विकास योजना क्रमांक-04 में बड़ी कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण और अवैध निर्माण हटाए। यह कार्रवाई राजस्व विभाग, पुलिस प्रशासन और इंदौर नगर निगम के सहयोग से की गई।

कार्रवाई बायपास स्थित फीनिक्स सीटाडेल मॉल के उत्तरी हिस्से में की गई, जहां योजना की भूमि पर प्रस्तावित मुख्य मार्ग में बाधा बन रहे पक्के मकानों को हटाया गया। प्रशासनिक अमले की मौजूदगी में जेसीबी मशीनों की सहायता से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शांतिपूर्वक पूरी की गई।


मुख्य कार्यपालिक अधिकारी डॉ. परिक्षित झाडे ने बताया कि इस अभियान के तहत मास्टर प्लान की 30 मीटर चौड़ी और 1100 मीटर लंबी प्रस्तावित सड़क के करीब 200 मीटर हिस्से को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है।

उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई के बाद बायपास से झलारिया को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण कार्य को तेजी से पूरा किया जा सकेगा। सड़क बनने से क्षेत्र में यातायात सुगम होगा और आसपास के विकास कार्यों को भी गति मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments