निगम ने 1,20 लाख शुल्क वसूला


इंदौर  होलकर स्टेडियम में 1 जून से 25 जून तक आयोजित मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग (एमपीएल) क्रिकेट मैचों के दौरान नगर निगम द्वारा विशेष कचरा प्रबंधन व्यवस्था की गई।  आयोजन स्थल से कचरा प्रबंधन शुल्क के रूप में कुल एक लाख बीस हजार रुपये की राशि वसूल की गई। जोन क्रमांक-09 के सीएसआई पंकज धौलपुरे ने  बताया कि पूरे आयोजन के दौरान स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की गई, ताकि बड़ी संख्या में पहुंचने वाले दर्शकों के बीच शहर की स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित न हो।

Post a Comment

0 Comments