राजपूत समाज चेतना मंडल के त्रिवार्षिक चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न, महेन्द्र सिंह भदौरिया अध्यक्ष निर्वाचित


इंदौर। राजपूत समाज चेतना मंडल की त्रिवार्षिक साधारण सभा होटल अपना एवेन्यू, न्यू पलासिया, इंदौर में संपन्न हुई। सभा के प्रारंभ में सचिव सत्येन्द्र सिंह चौहान ने वर्ष 2025 का वार्षिक आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया, जिसे सदन ने सर्वसम्मति से अनुमोदित किया।

इसके बाद त्रिवार्षिक चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। वरिष्ठ समाजसेवी प्रेम सिंह सोलंकी को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। उनकी देखरेख में मंडल की समस्त कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ।

अध्यक्ष, महेंद्र सिंह भदोरिया

सचिव, सत्येंद्र सिंह चौहान


नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में—

  • अध्यक्ष – महेन्द्र सिंह भदौरिया
  • उपाध्यक्ष – अनुपाल सिंह चौहान
  • सचिव – सत्येन्द्र सिंह चौहान
  • सह-सचिव – सोनू हाडा
  • संगठन महामंत्री – अशोक सिंह चौहान
  • कोषाध्यक्ष – चंद्र सिंह तोमर
  • सह-कोषाध्यक्ष – भूपेन्द्र सिंह भदौरिया
  • प्रचार मंत्री – भारत सिंह चौहान
  • मीडिया प्रभारी – विनोद सिंह चौहान
  • कार्यकारिणी सदस्य – रतन सिंह राजपूत, राजेश सिंह तोमर और ओम भदौरिया

नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेन्द्र सिंह भदौरिया ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की एकता, शिक्षा के प्रसार और युवाओं में चेतना जागृत करने के लिए संगठन निरंतर कार्य करेगा।

इसी अवसर पर सर्वसम्मति से महिला प्रकोष्ठ और युवा प्रकोष्ठ का भी गठन किया गया। महिला प्रकोष्ठ में संयोजक अनुराधा चौहान, अध्यक्ष मोनिका बैस और सचिव सीमा भदौरिया को जिम्मेदारी दी गई। वहीं युवा प्रकोष्ठ में संयोजक डॉ. चैतन्य देव सिंह सिसोदिया, अध्यक्ष उदय सिंह पंवार और सचिव रजत सिंह भदौरिया निर्वाचित हुए।

सभा में समाज के वरिष्ठजन और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। यह जानकारी राजपूत समाज चेतना मंडल के मीडिया प्रभारी विनोद सिंह चौहान ने दी।

Post a Comment

0 Comments