झाबुआ बीईओ और बाबू रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार


जयनारायण बैरागी और  पवन सिंह बिलवाल

तलाश समाचार, इंदौर। 

लोकायुक्त ने झाबुआ के विकासखंड शिक्षा अधिकारी और विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सहायक ग्रेड 3 को दस हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। यह ट्रैप कार्रवाई महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्यवाऊ किए जाने के निर्देश पर उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त के नेतृत्व में लोकायुक्त इंदौर संभाग द्वारा की गई। 


सेमलिया बड़ी शासकीय बालक छात्रावास के अधीक्षक धूमसिंह पिता पुनसिंह सिंगाड़ ने लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में शिकायत आवेदन प्रस्तुत कर शिकायत की थी कि आवेदक की निलंबन अवधि के 8 माह के वेतन करीब 2 लाख 30 हजार रुपए निकालने के बिल पास करने के एवज में 10 हजार रुपए की मांग अनावेदक द्वारा की जा रही है। शिकायत प्राप्त होने पर लोकायुक्त संभाग इंदौर के पुलिस अधीक्षक  राजेश सहाय द्वारा सत्यापन करवाया गया। शिकायत सही पाए जाने पर आज 22 अक्टूबर 2026 को आरोपी के विरूद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 एवं 61 (2) बीएनएस 2023 के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध कर ट्रैप किया गया, जिसमें आरोपी जय नारायण बैरागी द्वारा अपने कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड 3 पवन सिंह बिलवाल को रिश्वत राशि- 10 हजार रुपए दिलवाई गई। बिलवाल को रिश्वत प्राप्त करते रंगेहाथों ट्रैप किया गया। ट्रैप दल में निरीक्षक आशुतोष मिठास, प्रधान आरक्षक विजय, विवेक मिश्रा, आरक्षक आदित्य भदौरिया, कमलेश, पवन पटोरिया शामिल थे।भ्रष्टाचार के विरूद्ध लोकायुक्त की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments