प्रधान आरक्षक की कुंडली में खुल रहे कई राज

 


  • पत्नी और सहयोगी के नाम से मिली स्पार्कवेव रियलिटी कंपनी 
  • प्रधान आरक्षक खान के विरुद्ध लोकायुक्त की छठवें दिन की सर्च कार्रवाई 

इंदौर। विपुस्था लोकायुक्त के महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देशन, उप पुलिस महानिरीक्षक लोकायुक्त मनोज कुमार सिंह एवं विपुस्था लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय के मार्गदर्शन में 14 अक्टूबर को फिरोज खान, प्रधान आरक्षक चालक, पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर के विभिन्न आवासों एवं ठिकानों पर सर्च कार्रवाई की गई थी।

विवेचना के दौरान प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपी की पूर्व से ज्ञात अचल संपत्ति के अतिरिक्त निम्न अचल सम्पत्तियों के बारे में जानकारी प्राप्त हुई है, जिसका सत्यापन किया जा रहा है, जिनमें 28 फरवरी 2024 को ग्राम रंगवासा, प.ह.न. 32, तहसील देपालपुर जिला इंदौर में 0.203 हेक्टेयर कृषि भूमि जिसका गाइडलाइन मूल्य 7,32,771 रुपए, 2 फरवरी 2024 को ग्राम रंगवासा, प.ह.न. 32, तहसील देपालपुर जिला इंदौर में 0.203 हेक्टेयर कृषि भूमि जिसका गाइडलाइन मूल्य 9,41,771 रुपए, 6 सितंबर 2023 को ग्राम रंगवासा, प.ह.न. 32, तहसील देपालपुर जिला इंदौर में 0.2020 हेक्टेयर कृषि भूमि जिसका गाइडलाइन मूल्य 9,37,367 रुपए, 26 जुलाई 2023 को ग्राम रंगवासा, प.ह.न. 32, तहसील देपालपुर जिला इंदौर में 0.203 हेक्टेयर कृषि भूमि जिसका गाइडलाइन मूल्य 9,41,771 रुपए, 28 अगस्त 2023 को ग्राम रंगवासा, प.ह.न. 32, तहसील देपालपुर जिला इंदौर में 0.2020 हेक्टेयर कृषि भूमि जिसका गाइडलाइन मूल्य 4,31,367 रुपए, 6 फरवरी 2023 को ग्राम रंगवासा, प.ह.न. 32, तहसील देपालपुर जिला इंदौर में 0.202 हेक्टेयर कृषि भूमि जिसका गाइडलाइन मूल्य 9,37,868 रुपए, 2 फरवरी 2024 को ग्राम रंगवासा, प.ह.न. 32, तहसील देपालपुर जिला इंदौर में 0.203 हेक्टेयर कृषि भूमि जिसका गाइडलाइन मूल्य 9,41,771 रुपए, 8 मई 2023 को ग्राम रंगवासा, प.ह.न. 32, तहसील देपालपुर जिला इंदौर में 0.202 हेक्टेयर कृषि भूमि जिसका गाइडलाइन मूल्य 18,75,736 रुपए एवं जुलाई 2024 में ग्राम लसुडिया मोरी, वार्ड नम्बर 35, रेड कारपेट की पीछे 11.7710 हेक्टेयर कृषि भूमि, जिसका गाइडलाइन मूल्य 3,85,00,000 रुपए है। उक्त सभी भूमि स्पार्कवेव रियलिटी इंडिया प्रा.लि. के नाम से क्रय किया जाना पाया गया। यह फर्म स्पार्कवेव रियलिटी इंडिया प्रा.लि. आरोपी की पत्नी हिना खान एवं युवराज पिता रविकांत पंवार निवासी इंदौर के संयुक्त नाम से संचालित होना पाई गई। इस फर्म के संबंध में और अधिक जानकारी प्राप्त की जा रही है।

इस प्रकार अभी तक की जांच में आरोपी द्वारा स्वयं, सहयोगियों, फर्म एवं परिवार के नाम से 46 अचल सम्पत्तियां क्रय किया जाना पाया गया है तथा समस्त चल-अचल सम्पत्ति पर आरोपी द्वारा 18,79,79,531 रुपए का व्यय किया जाना पाया गया है। क्रय की गई अचल सम्पत्ति की गाइडलाइन कीमत 17,19,46,323 रुपए है तथा वर्तमान बाजार कीमत 64,01,11,768 रुपए आंकी गई है।

Post a Comment

0 Comments