स्वस्थ जीवन के लिए संतुलित आहार और सकारात्मक जीवनशैली जरूरी

 आनंद स्वरूप मिश्र की जयंती पर ‘गुड हेल्थ, गुड लाइफ’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी



भोपाल। आनंद स्वरूप मिश्र की जयंती के अवसर पर नेचुरल रिसोर्सेज कंजर्वेशन एंड लाइवलीहुड सोसाइटी (NRCLS), भोपाल एवं आशा पारस फॉर पीस एंड हार्मनी फाउंडेशन, भारत (APPHF India) के संयुक्त तत्वावधान में ‘गुड हेल्थ, गुड लाइफ’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक स्वास्थ्य, संतुलित आहार, पोषण और प्राकृतिक संसाधनों से मिलने वाले स्वास्थ्यवर्धक विकल्पों पर विशेषज्ञों ने विचार रखे।

प्रो. आशा शुक्ला ने स्व. आनंद स्वरूप मिश्र के जीवन, शैक्षिक कार्यों एवं सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला। वहीं NRCLS के निदेशक डॉ. देबाशीष देबनाथ ने स्वस्थ जीवन के लिए जागरूकता, संतुलित दिनचर्या और स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदार दृष्टिकोण को आवश्यक बताया।



संगोष्ठी में डॉ. पारुल ऋषि ने तनाव प्रबंधन, विजय कुमार शर्मा ने इंटरमिटेंट फास्टिंग तथा डॉ. मलिका पाल ने भोजन एवं पोषण के महत्व पर जानकारी दी। डॉ. मनीषा सक्सेना ने संतुलित आहार एवं प्रसन्नचित्त जीवनशैली से बेहतर स्वास्थ्य के उपाय बताए। डॉ. सुशील उपाध्याय ने लोक औषधियों के महत्व और उनके उपयोग की जानकारी साझा की। अध्यक्षता प्रो. आशा शुक्ला ने की। उन्होंने स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए स्वास्थ्य जागरूकता, सकारात्मक जीवनशैली और पारंपरिक ज्ञान को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम का समापन लव चावड़ीकर के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Post a Comment

0 Comments