बोल बम कावड़ यात्रा संघ पेटलावद ने निकाली विशाल चुनरी यात्रा
झाबुआ से संजय पी.लोढ़ा
बैंड पर गूंजायमान होते मातारानी के गीत, ढोल-नगाड़ो के बीच थिरकते भक्तजन, जय-माताजी, जय माताजी के नारे लगाती बालिकाएं..., यह संपूर्ण नजारा देखने को मिला मंगलवार को पेटलावद नगर में निकली एक विशाल चुनरी यात्रा में। चुनरी यात्रा ने आस्था के अनंत आकाश में श्रद्घा का रस घोल दिया और पूरा नगर धर्ममय हो गया।
पिछले तीन वर्ष की तरह इस वर्ष भी बोल बम कावड़ यात्रा संघ पेटलावद ने अपनी चौथी भव्य चुनरी यात्रा का आयोजन किया। यह यात्रा नगर के निलकंठेश्वर महादेव मंदिर से शुरू हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए गुजरी। इस पूरी चुनरी यात्रा में विशेष बात यह रही कि बुजुर्ग महिलाएं एवं बालिकाएं बड़ी संख्या में पहुंची और आस्था के साथ माताजी की चुनरी को सिर पर उठाकर बिना थके एकसाथ चलती रही। चुनरी यात्रा में बालिकाएं जय माताजी के नारो को गूंजायमान भी कर रही थी। इस दौरान नगर के गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।
4 किमी दूर पैदल चले, चढ़ाई चुनरी
यात्रा के संयोजक पंडित नरेंद्र नंदन दवे ने बताया चुनरी यात्रा 4 किमी दूर स्थित रायपुरिया मार्ग मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर पहुंची। जहां विधिवत पूजा-अर्चना के बाद माताजी को 111 मीटर चुनरी चढ़ाई गई। चुनरी ओढ़ाने के बाद महाआरती हुई। इसके बाद विशेष प्रसादी का श्रद्धालुओ को वितरण किया गया।
पूरा नगर हुए धर्ममय
चुनरी यात्रा नगर में जहां-जहां से निकली वातावरण पूरी तरह से धर्ममय हो गया। चुनरी को उठाने के लिए श्रद्धालुओ में होड़ सी लगी रही। चुनरी यात्रा का नगर के प्रमुख मार्गो पर विभिन्न समाजो व सामाजिक संगठनो की ओर से स्वागत सत्कार भी किया गया। कई जगह पानी की स्टाल भी लगाई गई। लायंस क्लब ने भी रायपुरिया मार्ग पर यात्रा का स्वागत किया।
2 Comments
Jai mata rani
ReplyDeleteजय हो
ReplyDelete