इंदौर में ट्रैक्टर-टॉली पलटने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं, कई लोग घायल हैं। यह हादसा सांवेर में चंद्रावतीगंज के पास सोमवार शाम को हुआ है। घायलों को सांवेर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, ट्राली में मजदूर सवार थे। इसमें सवार दो महिलाओं, कमला बाई और जानी बाई की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने ट्राली में दबे घायलों को निकालकर अस्पताल भेजा। उपचार के दौरान एक और घायल की मौत हो गई।
इस हादसे में जानी बाई (उम्र 40 साल) और कमला बाई (उम्र 50 साल) की मौके पर ही मौत हो गई। एक नाबालिग की घटनास्थल से अस्पताल लाते समय रास्ते में मौत हो गई।
हादसे में 25 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही अफसरों ने इंदौर से एंबुलेंस भेजी और घायलों को तुरंत अरविंदो अस्पताल पहुंचाया।
बताया गया कि ट्राली में सवार मजदूर रतनखेड़ी के खेत से काम खत्म करके अपने गांव लौट रहे थे। हादसा सड़क के मोड़ पर हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद मंत्री और सांवेर विधायक तुलसी सिलावट भोपाल से इंदौर के लिए रवाना हो गए।
सांवेर से विधायक और जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट इस घटना की जानकारी मिलते ही भोपाल से इंदौर के लिए रवाना हो गए। उन्होंने अपने सभी तय कार्यक्रम निरस्त कर दिए। वे सीधे इंदौर के अरबिंदो अस्पताल पहुंचेंगे और सभी घायलों से मुलाकात करेंगे। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि घायलों के इलाज में किसी भी प्रकार की कमी न आने पाए। मंत्री सिलावट ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भी हादसे की जानकारी दी है। मंत्री सिलावट ने बताया कि मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। वहीं घायलों का उपचार नि:शुल्क किया जाएगा।






0 Comments