आईसीसी विमंस वर्ल्ड कप की जीत का जश्न

संदीपनी अहिल्या आश्रम कन्या विद्यालय में लहराया तिरंगा 

इंदौर। शासकीय सांदीपनि अहिल्या आश्रम कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 में आईसीसी विमंस वर्ल्ड कप 2025 में भारत की जीत का जश्न मनाया गया। चक दे इंडिया और जय हो जैसे गीतों पर तिरंगे लहराते प्राचार्य, उप प्राचार्य, स्टाफ एवं छात्राओं में उत्साह दिखा।



 प्राचार्य रमेश कुमार सेन ने कहा कि महिला क्रिकेट टीम की इस जीत से हमें यह प्रेरणा मिलती है कि दृढ़निश्चय, परिश्रम एवं नियमित अभ्यास से असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है, यह जीत इस बात का भी घोतक है कि देश की नारीशक्ति आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। हर क्षेत्र में चाहे विज्ञान हो, शिक्षा हो या खेलकूद अपनी महत्वपूर्ण उपस्तिथि दर्ज करा रही है। प्राचार्य छात्राओं को विश्वास दिलाया कि जिन छात्राओं में खेल प्रतिभा है, उन्हें आगे ले जाने में संस्था पूरा प्रयास करेगी। वंदे मातरम् एवं भारत माता के जयघोष के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।

Post a Comment

0 Comments