आगर जनपद के सहायक परियोजना अधिकारी व पंचायत सचिव को लोकायुक्त उज्जैन ने किया ट्रैप

 


तलाश समाचार, आगर मालवा। 

आगर जनपद के सहायक परियोजना अधिकारी एवं पंचायत सचिव को लोकायुक्त उज्जैन ने ट्रैप किया। एपीओ अनूप चौहान 20 हजार एवं सचिव ग्राम पंचायत परसूखेड़ी अश्फ़ाक कुरेशी 40 हजार की रिश्वत लेते हुए ट्रेप।

आवेदक भूपेन्द्र शर्मा निवासी चाचा खेड़ी तह. आगर से साठ हज़ार मांगी थी रिश्वत। आवेदक द्वारा 17/5/22 को लोकायुक्त उज्जैन SP अनिल विश्वकर्मा को आवेदन प्रस्तुत कर शिकायतक की थी कि उसका ग्राम पंचायत परसूखेसडी की गोशाला संचालन हेतु वर्ष 2021 में 2 साल का अनुबंध हुआ है। 

अनुबंध के कुछ माह बाद से ही गोशाला संचालन हेतु मिलने वाली राशि प्रदाय हेतु पंचायत सचिव अश्फ़ाक कुरेशी व एपीओ अनूप चौहान लगातार रिश्वत की मांग कर रहें है। शिकायत पर प्रारम्भिक कार्यवाही उपरांत 24/5/22 को ट्रैप किया गया। लोकायुक्त उज्जैन के DSP सुनील तालान, निरीक्षक राजेंद्र वर्मा व आरक्षकगण नीरज, संजय, हितेश, श्याम शर्मा, सुनील परसाई व महेंद्र जाटव द्वारा की जा रही है कार्यवाही।


Post a Comment

0 Comments