इंदौर। विधानसभा क्षेत्र पांच में वार्ड 52 स्कीम नंबर 94 सेक्टर एच, आईडीए मल्टी ब्लॉक ए,बी,सी,डी में शुक्रवार को विधायक महेंद्र हार्डिया द्वारा सड़क और बाउंड्रीवॉल का भूमिपूजन किया। मल्टी के रहवासियों को कई वर्षों से समस्याओं का सामना करना पड़ रहा कॉलोनी नशेड़ियों ने अड्डा बना हुआ है। इससे रहवासी परेशान हैं। यहां बैठकर दिनभर गांजा और सभी तरह की ड्रग्स का नशा करने वालों का जमावड़ा रहता है। विधायक महेंद्र हार्डिया ने मल्टी की समस्सयाओं को गंभीरता से लेते हुए कहा कि मल्टी के चारों ओर बाउंड्रीवॉल बनाई जाएगी जिससे मल्टी में आसामाजिक तत्वों का आना बंद हो जाएगा।
आइडिया कॉलोनी में सड़क और बाउंड्रीवॉल बनाने का भूमिपूजन (1.25 करोड़ लागत) का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर लोकप्रिय विधायक महेंद्र हार्डिया ने बताया कि 9 फीट की दीवार बनाई जाएगी इसमें ऊपर तार भी लगाए जाएंगे। आईडीए बिल्डिंग का रंगरोगन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो फ्लैट अभी तक बिके नहीं है उन फ्लैटों का नवीनीकरण किया जाएगा फिर लॉटरी द्वारा उनका आवंटन किया जाएगा।
इस तरह विधायक महेंद्र हार्डिया की मौजूदगी में इंदौर
विकास प्राधिकरण ने योजना क्रमांक 94 (रिंगरोड) में कमजोर आयवर्ग के भवनों के नवीनीकरण
के कार्य का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर रहवासी संघ के अध्यक्ष कैलाश भटेवरा, मंडल
अध्यक्ष उमेश मंगरोला, पूर्व पार्षद सुभाष चौधरी, मंडल प्रभारी दीपक राजोरिया, वार्ड अध्यक्ष मनोहर शर्मा, महिला
मोर्चे की वार्ड अध्यक्ष नीतू वर्मा, शिवाजी मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष नारायण बरेठा,
रीना जोशी, लक्ष्मी कुमावत, निर्मला चौधरी, कुशाल इनचुरकर, शंकर सुख्यानी, शिव कुमार
बेलिया, मनोहर शर्मा, अनिल जोशी, संतोष राव, संतोष चौधरी, विनय वर्मा, मनोज,
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।






0 Comments