अवैध रूप से बनाये गये हॉस्टल को किया गया जमींदोज

 

Illegally constructed hostel was demolished

इंदौर | इंदौर जिले में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही लगातार जारी है। कलेक्टर आशीष ‍सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम के संयुक्त बल द्वारा भोलाराम उस्ताद मार्ग स्थित सर्वानंद कॉलोनी में ग्रीन बेल्ट की भूमि पर 3 हजार वर्गफीट पर बनाये गये G+3 हॉस्टल को तोड़ा गया। यह हॉस्टल बिना अनुमति के बनाया गया था।

Post a Comment

0 Comments