इजरायल ने दहला दिया ईरान: सुबह-सुबह 100 फाइटर जेट से तेहरान पर कर दी बमबारी

 

Israel shocked Iran: 100 fighter jets bombed Tehran early in the morning

यरुशलम । इजरायल ने शनिवार को ईरान के मिलिट्री ठिकानों पर हमला बोल दिया। माना जा रहा है कि इजरायल का ये हमला 1 अक्टूबर को ईरान के हमले का जवाब है। इजरायल ने कहा कि 7 अक्टूबर 2023 के बाद से ही ईरान और उसके प्रॉक्सी इजरायल पर लगातार हमले कर रहे हैं। तेल अवीव ने कहा कि किसी भी दूसरे देश की तरह इजरायल के पास भी अपनी संप्रभुता की रक्षा करने का अधिकार है। इजरायल के मिलिट्री प्रवक्ता एडमिरल डेनियल हगारी ने लोगों से सतर्क रहने को कहा है, साथ ही इजरायली सेना ने अपने डिफेंस सिस्टम को हाई अलर्ट पर रखा है। इससे पहले ईरान ने कहा था कि उसके देश पर होने वाले किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

इजरायल ने शनिवार तड़के ईरान पर भीषण हमला बोला. इजरायली सेना ने इस हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि ईरान के सैन्य ठिकानों समेत तेहरान और आसपास के शहरों पर बमबारी की गई है। इजरायल की लोकल मीडिया के अनुसार ईरान पर हमला करने के लिए इजरायली सेना ने 100 से अधिक लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया। इजरायल की इस कार्रवाई को ईरान की तरफ से 1 अक्टूबर को किए गए हमलों के जवाब के रूप में देखा जा रहा है।

ईरान में सैन्य ठिकानों पर शनिवार के हमलों में 100 से अधिक इजरायली विमानों ने हिस्सा लिया। 2000 किमी दूर से किए गए इस हमले में एफ-35 फाइटर जेट का इस्तेमाल किया गया है। एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि ईरान में सैन्य ठिकानों पर हमले से पहले अमेरिका को इसकी जानकारी दे दी गई थी लेकिन वह ऑपरेशन में शामिल नहीं है।

एक अज्ञात इजरायली अधिकारी के हवाले से कहा कि इजरायल ईरानी परमाणु ठिकानों या तेल क्षेत्रों पर हमला नहीं कर रहा है। उसका फोकस सैन्य लक्ष्यों पर है। इजरायली सेना ने भी पुष्टि की है कि वह सैन्य ठिकानों को टारगेट कर रहे हैं। अधिकारी के हवाले से कहा गया, हम उन चीजों को निशाना बना रहे हैं जिनसे हमें अतीत में खतरा था या भविष्य में खतरा हो सकता है। ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल हमले के खिलाफ इजरायल की कार्रवाई का समर्थन करते हुए बाइडेन प्रशासन इजरायल से ऐसे लक्ष्यों पर हमला नहीं करने का आग्रह करता रहा है।

 ईरान की सरकारी एजेंसी का कहना है कि सेंट्रल तेहरान में गोलाबारी की आवाज सुनी जा रही है। ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के मुख्यालय के पास भी धमाकों की खबर है। ईरान के साथ-साथ इराक, सीरिया और लेबनान में भी धमाके सुने गए हैं. इराक ने अगली सूचना तक सभी हवाई अड्डों पर उड़ानें निलंबित कर दीं। अमेरिका का कहना है कि उसे ईरान पर इजरायल के हमले की जानकारी है और वह स्थिति पर नजर रख रहा है।

 अमेरिका को दी गई जानकारी 

इजरायल का हमला लगातार जारी है। तेहरान के साथ-साथ खुजेस्तान प्रांत के दक्षिण-पश्चिमी शहरों अहवाज़ और अबादान में नए धमाकों की खबरें हैं। व्हाइट हाउस के अधिकारी का कहना है कि राष्ट्रपति बाइडेन को जानकारी दे दी गई है और वह इजरायल के जवाबी हमले पर करीब से नजर रख रहे हैं। इजरायल ने नागरिक उड्डयन के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया है। इजरायल ने स्थानीय समयानुसार सुबह 8:30 बजे तक अपने हवाई क्षेत्र को नागरिक उड्डयन के लिए पूरी तरह से बंद करने की घोषणा की है 

तीन देशों के एयरस्पेस बंद अब तक के बड़े अपडेट 

1. इजरायल के हमले के बाद इराक, ईरान और इजरायल के एयर स्पेस बंद कर दिए हैं। माना जा रहा है कि ईरान पर एयर स्ट्राइक में 100 से ज्यादा फाइटर जेट शामिल थे।

2. ईरान पर हमला करने से पहले इजरायल ने अमेरिका को इस बारे में जानकारी दी। हालांकि अमेरिका के एक अधिकारी ने कहा कि शनिवार को ईरान पर हुए हमले में अमेरिका की कोई भूमिका नहीं है।

3. ईरान पर इजरायल के हमले के बाद अभी तक किसी के मरने की कोई खबर नहीं आई है। हालांकि पूर्वी तेहरान में शनिवार की सुबह भी चार बड़े ब्लास्ट होने की सूचना है।

4. ईरान पर इजरायल का हमला उस समय हुआ है, जब अमेरिका के गृह मंत्री एंथनी ब्लिंकेन इजरायल के दौरे पर हैं, ताकि अन्य देशों से बातचीत कर मिडिल ईस्ट में शांति स्थापित की जा सके। शनिवार को दक्षिणी पूर्व लेबनान में इजरायल ने एक जर्नलिस्ट कंपाउंड पर हमला करके तीन पत्रकारों को मार दिया। इजरायल के इस हमले की पूरी दुनिया ने घोर निंदा की है।

5. ईरान की एजेंसी ने कहा है कि इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए तेहरान पूरी तरह तैयार था। इस बात में कोई शक नहीं है कि इजरायल के हमले का मुंहतोड़ जवाब मिलेगा।

6. इजरायल के हमले को देखते हुए इराक ने अपने सभी एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स का ऑपरेशन सस्पेंड कर दिया है। इजरायल सिर्फ ईरान से ही नहीं बल्कि लेबनान और सीरिया से भी सीधे लड़ रहा है।

7. ईरान पर इजरायल के हमले को अमेरिका ने सेल्फ डिफेंस करार दिया है। अमेरिका ने कहा है कि इजरायल ने हमला करने से पहले वॉशिंगटन को इसकी जानकारी दी थी।

8. खबरों के मुताबिक ईरान और सीरिया के साथ इजरायल ने इराक को भी निशाना बनाया। माना जा रहा है कि कम से कम 6 ठिकानों पर बम बरसाए गए हैं।

9. वहीं स्थानीय मीडिया ने सीरिया में भी इजरायल के हमले की खबर है। हमले के बाद ईरान के कोम शहर में अफरातफरी का माहौल है।

10. शनिवार की सुबह इजरायल की ओर से ईरान की राजधानी तेहरान और पास के शहरों में 5 से 10 विस्फोट की खबरें आईं। बाद में इजरायल ने इसे सेल्फ डिफेंस में किया गया हमला करार दिया।

 

Post a Comment

0 Comments