उमंग कार्यक्रम से लाभान्वित हो रही संस्था की छात्राएं... प्राचार्य सेन


सांदीपनि शासकीय कन्या विद्यालय में ‘उमंग दिवस’ मनाया 

इंदौर। 'उमंग है तो जिंदगी में रंग है' की थीम पर लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के आदेशानुसार शुक्रवार को शासकीय विद्यालय सांदीपनि अहिल्या आश्रम कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 में 'उमंग दिवस’ मनाया गया। मुख्य अतिथि डॉ. ज्योति शिपणकर, (उमंग हेल्थ एंड वेलनेस परियोजना समन्वयक), मुख्य वक्ता पल्लवी पोरवाल, (पूर्व अध्यक्ष बाल विकास कल्याण समिति जिला इंदौर ), प्राचार्य रमेश कुमार सेन, उप प्राचार्य विपिन कुमार जैन एवं उमंग कार्यक्रम की नोडल अधिकारी वर्षा शर्मा थीं।

प्राचार्य सेन ने बताया कि उमंग हेल्थ एंड वेलनेस परियोजना का नियमित संचालन शासन की मंशानुरूप संस्था के शैक्षणिक स्टाफ द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संस्था की छात्राएं उमंग कार्यक्रम से लाभान्वित हो रही हैं, उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन दृष्टिगोचर हो रहे हैं। पश्चात् छात्राओं द्वारा उमंग हेल्थ एंड वेलनेस से संबंधित विभिन्न गतिविधियां प्रस्तुत की गईं।



डॉ. शिपणकर ने उमंग कार्यक्रम का महत्व बताया, उन्होंने छात्राओं से इसे जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। शिक्षकों से रोचक गतिविधि करवाई। बाल विकास कल्याण समिति जिला इन्दौर की पूर्व अध्यक्ष पल्लवी पोरवाल ने पास्को एक्ट (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम, 2012) का महत्व बालिकाओं को समझाया। छात्राओं द्वारा जीवन कौशल पर आधारित रंगोलियां और ड्रीम कैचर तैयार किए जिसको अतिथियों एवं शिक्षकों ने अवलोकन कर सराहा। कार्यक्रम के समापन पर छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम में सहभागिता करने वाली छात्राओं को उमंग चैंपियन घोषित किया गया। कार्यक्रम का क्रियान्वयन उमंग एंबेसडर डॉ. वर्षा शर्मा एवं ज्योति महावर  ने किया। संचालन राजेश श्रीवास्तव ने किया। आभार डॉ. अंजू गौतम ने माना।

Post a Comment

0 Comments